Om Shaped Shiva Temple: राजस्थान में दुनिया का पहला ॐ आकार का मंदिर बनकर तैयार, आप कब पहुंच रहे हैं?

Om shape temple in pali rajasthan: हिंदुस्तान विश्व का एक अनोखा देश है। इस देश में ऐसे कई अद्भुत और दर्शनीय मंदिर हैं, जिन्हें देखने के लिए हर दिन हजारों भक्त पहुंचते हैं।
दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत और पूर्व भारत से लेकर पश्चिम भारत तक ऐसे लाखों मौजूद हैं, जिन्हें बेहद ही पवित्र माना जाता है। देश के इन हिस्सों में मौजूद मंदिरों में विशेष मौके पर लाखों देशी और विदेशी भक्त भी पहुंचते हैं।
भारत में लाखों शिव मंदिर भी है, लेकिन आज तक भारत में ओम आकार का मंदिर नहीं था, लेकिन अब वो भी सपना पूरा हो चुका है। जी हां, राजस्थान में दुनिया का पहला ओम आकार का मंदिर बनकर तैयार है।
इस आर्टिकल में हम आपको ओम आकार में बनकर तैयार मंदिर की खासियत और मंदिर से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। बहुत जल्द आम लोग भी दर्शन करने जा सकते हैं ।
दुनिया का पहला ओम आकार का मंदिर कहां है? (Where is om shape temple in rajasthan)
ओम आकार में बनकर तैयार मंदिर की खासियत के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह राजस्थान के किस फेमस शहर में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह राजस्थान के पाली शहर में मौजूद है। यह पाली जिले की मारवाड़ तहसील के जाडन गांव में है।
जोधपुर से करीब 70 किमी की दूरी पर मौजूद पाली एक औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। पाली शहर राजस्थान के इतिहास के बारे में जानने और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है। ओम आकार का मंदिर बनकर तैयार होने की वजह से अब यह शहर और भी अधिक चर्चित हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: पहाड़ी पर स्थित 77 मंदिरों वाला गांव, आखिर भारतीयों के लिए क्यों है इतना खास? आप भी जानें
19 फरवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा (Om shape temple in pali rajasthan)
कहा जा रहा है कि इस भव्य मंदिर को बनाने में करीब 28 साल लग गए। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण साल 1995 में शुरू हुआ था। पूरे 28 साल बाद बनकर तैयार इस मंदिर में 19 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्य होगा। (भारत के प्राचीन मंदिर)
ओम मंदिर के बारे में कहा जा रहा है कि मंदिर की लंबाई पूर्व से पश्चिम तक करीब 185 मीटर है और उत्तर से दक्षिण तक करीब 252 मीटर है। इस मंदिर को ऊपर से देखने पर ॐ की आकार में दिखाई देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 फरवरी को इस मंदिर का लोकार्पण होने वाला है।
ओम मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन (Om shape temple in pali)
ॐ मंदिर पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है। कहा जा रहा है कि मंदिर में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान शिव की प्रतिमाएं हैं। खबर के मुताबिक इस मंदिर में करीब 1008 अलग-अलग भगवान शिव की प्रतिमाएं लगाई गई हैं।
ओम मंदिर के बारे ये भी खबर चल रही है कि गर्भगृह में भगवान शिव की करीब 108 मूर्तियां लगाई गई हैं। ओम मंदिर के परिसर में भक्त 12 ज्योतिर्लिंगों को का देशन एक साथ कर सकते हैं। (भारत में स्थित 4 बेहद ही अद्भुत मंदिर)
ओम मंदिर की वास्तुकला (Om shape temple Architecture)
ओम मंदिर की वास्तुकला बेहद ही कमाल की है। गुलाबी पत्थर से निर्मित इस मंदिर को भारतीय नागर शैली द्वारा निर्मित किया गया है। यह चार मंजिला मंदिर है। इस मंदिर में 108 सुंदर नक्काशीदार कमरे बने हुए हैं।
कहा जा रहा है कि इस मंदिर में करीब 2000 स्तंभ है, जो शिल्पकला से अलंकृत हैं। इसके अलावा मुख्य शिव मंदिर में करीब 200 स्तंभ हैं, जिनपर अनेकों भारतीय देवी देवताओं की मूर्तियां देखी जा सकती है।
ओम आकार मंदिर का दर्शन करने कैसे पहुंचें (How to Reach om shape temple in pali rajasthan)
राजस्थान के पाली शहर में ओम आकार के इस मंदिर को दर्शन करने आसानी से देश के किसी भी हिस्से से पहुंच सकते हैं। पाली शहर नेशनल हाईवे 62 पर सड़क किनारे स्थित है।
आपको बता दें कि सबसे पास में एयरपोर्ट जोधपुर है, जो करीब 71 किलोमीटर दूर है। सबसे पास में मारवाड़ रेलवे जंक्शन है। मारवाड़ रेलवे जंक्शन से यह मंदिर करीब 23 किलोमीटर दूर है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-jaipur_love, om-ashram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।