वर्ल्ड चॉकलेट डे हर साल 7 जुलाई यानी के दिन मनाया जाता है। खुशियां बांटने की बात हो या किसी को मनाना हो, चॉकलेट से बेहतर दूसरा कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता। कई लोगों को मिठाईयां पसंद नहीं होती, लेकिन चॉकलेट पसंद ना हो ऐसे लोग कम ही मिलते हैं। चॉकलेट देखकर कंट्रोल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं।
बच्चों की दुनिया चॉकलेट के बिना अधूरी है, तो वहीं यंग कपल के लिए प्यार जताने का जरिया, बुजुर्गों के लिए 'चीट डे' का बहाना। शायद इसी दीवानगी को ध्यान में रखते हुए हर साल वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। तो चलिए इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं अलग-अलग तरह के चॉकलेट्स रेसिपीज के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: मैंगो चॉकलेट शेक की टेस्टी रेसिपी 10 मिनट में इस तरह बनाएं
चॉकलेट मूस
चॉकलेट मूस एक शानदार चॉकलेटी डिश है। वैसे तो यह बाजार में आसानी मिल जाएगी लेकिन आप अगर चाहेंतो इसे घर पर ट्राई कर सकती हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और बस कुछ मिनटों में यह बनकर तैयार हो जाएगी। अगर आप फ्रूट लवर हैं तो इस डिजर्ट रेसिपी के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसे आप कई तरह के फलों जैसे पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी या अपनी पसंद के किसी भी फल से सजा सकती हैं।
वर्ल्ड चॉकलेट डे को सेलिब्रेट करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा? इसे बनाने के लिए चॉकलेट (चॉकलेट संदेश कैसे बनाएं) को छोटे टुकड़ों में तोड़कर बटर के साथ मेल्ट किया जाता है। फिर इसमें अंडे की जरदी और व्हाइट रम डाला जाता है। इसके बाद इसे कप में डालकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दिया जाता है।अंत मेंइन्हें चॉकलेट कर्ल्स से सजाकर सर्व किया जाता है।
चॉकलेट समोसा
समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और अगर शाम को चाय के साथ समोसा मिल जाए तो कहना ही क्या। अपने टेस्ट की वजह से समोसे ने विदेश तक सफर तय किया है और अब यहां का फेमस स्ट्रीट फूड विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। चॉकलेट की दीवानगी और उसपर समोसे की दीवानगी ने लोगों को अपने-अपने हिसाब से इसे नया रंग और रूप देने पर मजबूर कर दिया है।
समोसे के स्वाद में ट्विस्ट लाने और चॉकलेट का स्वाद पाने के लिए अब इसे चॉकलेट समोसे के रूप में भी पेश किया जा रहा है। अगर आपके किसी करीबी इंसान को समोसा और चॉकलेट दोनों ही पसंद है, तो आप इस स्वीट डिश को बनाकर उसे सरप्राइज कर सकती हैं। चॉकलेट की दिल जीत लेने वाली फिलिंग से भरे इन समोसों को बेक्ड करके बनाया जाता है और यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। जिन लोगों को ज्यादा तला भुना खाना पसंद नहीं होता उनके लिए बेक्ड चॉकलेट समोसा एक अच्छा आप्शन है।
चॉकलेट पीनट बार
अगर आपके घर में बच्चे हैं तो वर्ल्ड चॉकलेट डे आपके लिए ज्यादा खास हो जाता है। बच्चे वैसे ही हर रोज चॉकलेट (चॉकलेट गुलाब जामुन कैसे बनाएं) खाने की डिमांड करते हैं। फिर आज तो खास बहाना है उनके पास, ऐसे में आप उन्हें इनकार करें भी कैसे। आज के दिन उनको चॉकलेट पीनट बार देकर खुश करें। ये सभी को, खासकर बच्चों को तो, बहुत पसंद आती है। इस बार को डार्क चॉकलेट, मूंगफली, बटर और शुगर पाउडर से बनाया जाता है। वैसे तो यह मार्केट में आसानी से मिल जाती है लेकिन अब बात हो चॉकलेट डे की तो इस दिन को खास बनाने के लिए आप इसे घर पर फ्रेश बना सकती हैं। वैसे घर पर बनी चॉकलेट आप किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अब घर पर बनाएं चॉकलेट बारबेक्यू चिकन विंग्स, जानें इसकी आसान रेसिपी
अगर आप इस वर्ल्ड चॉकलेट डे पर कुछ हटके करना चाहती हैं तो रेडिमेड चॉकलेट देने की बजाय, खुद से घर पर कुछ टेस्टी चॉकलेटी डिशेज बनाएं और अपनों को खिलाएं।
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Recommended Video
Photo courtesy- (uniquenewsonline.com, susu.ru, recipes.timesofindia.com, livewellbakeoften.com)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों