Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

अब घर पर बनाएं चॉकलेट बारबेक्‍यू चिकन विंग्‍स, जानें इसकी आसान रेसिपी

इसे एक बार जरूर ट्राई करें, इसका स्‍वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
Updated:- 2019-10-13, 10:00 IST
how to cook chocolate barbeque chicken wings main

चॉकलेट बारबेक्‍यू चिकन विंग्‍स खाने के लिए अब आपको रेस्‍टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है, अब आप इसे घर पर भी बना सकती है। ये खाने में बहुत ही टेस्‍टी लगती है। इस रेसिपी में चिकन विंग्‍स को मैरीनेट कर इसे सॉस में मिलाकर बनाया जाता है। साथ ही इसमें डार्क चॉकलेट भी मिलाया जाता है। ये रेसिपी खाने में थोड़ी सी मीठी लगती है। इस तरह का चिकन ना तो आपने कभी बनाया होगा और ना ही खाया होगा, इसलिए इसे एक बार जरूर ट्राई करें, इसका स्‍वाद आपको जरूर पसंद आएगा। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

चॉकलेट बारबेक्‍यू चिकन विंग्‍स Recipe Card

इसमें डार्क चॉकलेट भी मिलाया जाता है। ये रेसिपी खाने में थोड़ी सी मीठी लगती है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 800
Cuisine: Chinese
Author: Reeta Choudhary

Ingredients

  • चिकन विंग- 6
  • मैदा- 1/2 कप
  • अंडा- 1
  • कटा हुआ डार्क चॉकलेट- 1 1/2 कप
  • ब्राउन शुगर- 1/3 कप
  • सिरका- 2 टेबल स्‍पून
  • सॉस- 1 टेबल स्‍पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • प्याज पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • लहसुन पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • धनिया पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • कोको पाउडर- 2 टेबल स्‍पून
  • टमाटर केचप- 1 1/2 कप
  • शहद- 2 टेबल स्‍पून
  • सरसों- 2 टेबल स्‍पून
  • काली मिर्च- 1 टेबल स्‍पून
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • रिफाइंड तेल- अंदाजानुसार

Step

  1. Step 1:

    चॉकलेट बारबेक्‍यू चिकन विंग्‍स बनाने के लिए सबसे पहले चिकन विंग्‍स में गार्लिक पाउडर, प्‍याज का पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्‍वादानुसार नमक डालें और अच्‍छे से मिक्‍स कर लें और फिर इसे दो घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    दो घंटे बाद मैरीनेट किए हुए चिकन विंग्‍स में मैदा लपेटे और फिर इसे अंडे में डिप करें ब्रेड कंब्‍स में लपेटे।

  3. Step 3:

    फिर गैस के ऑन करें और मध्‍यम आंच पर एक पैन चढ़ाए और इसे गर्म होने दें, जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालें और इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन विंग्‍स डालें और इसे डीप फ्राई करें। चिकन विंग्‍स कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

  4. Step 4:

    अब चिकन विंग्‍स के लिए सॉस बनाने के लिए इसे गैस पर एक पैन चढ़ाए और इसे गर्म होने दें और जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें सभी सामग्रियों को डालें अच्‍छे से मिक्‍स करें। अब इसे मध्‍यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि वो गाढ़ा ना हो जाए। इसे कम से कम पांच मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    अब इस सॉस में चिकन विंग्‍स को डालें और अच्‍छे से लपेटे। तैयार है टेस्‍टी चॉकलेट बारबेक्‍यू चिकन विंग्‍स, इसे गरमा गरम ही सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।