Winter Special Food: मिस्सी रोटी और लहसुन की तीखी चटनी का यह कॉम्बिनेशन है लाजवाब, आप भी करें ट्राई

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खानपान में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कड़ाके की ठंड में लोग गाजर का हलवा, गोंद के लड्डू जैसी चीजों का सेवन करते हैं। वे ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को अंदर से गर्माहट दें और स्वाद में भी मजेदार हों। अगर आप भी इस कड़ाके की ठंड में कुछ स्वादिष्ट और लजीज खाना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुरकुरी मिस्सी रोटी और बेहतरीन लहसुन की तीखी चटनी के बारे में बताएंगे, जो खासकर राजस्थान और पंजाब के इलाकों में बहुत शौक से खाई जाती है।
चटपटी और तीखी लहसुन की चटनी और मिस्सी रोटी
लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दियों में शरीर अंदर से गर्म रहता है और डाइजेशन भी सही रहता है। आइए जानते हैं कि इस विंटर सीजन आप अपनी फैमिली के लिए मिस्सी रोटी और चटपटी लहसुन की चटनी कैसे तैयार कर सकती हैं।
तीखी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री
मिस्सी रोटी के साथ लहसुन की तीखी चटनी स्वाद को दोगुना कर सकती हैं। इस चटनी को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
- लहसुन की कुछ कलियां
- लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- सरसों का तेल और घी
- राई
pintrest/Rajasthani Lehsun Ki Chutney
लहसुन की चटनी बनाने का तरीका
इस चटनी को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले मिक्सी जार में लहसुन की कुछ कलियां, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर इन्हें दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल और ऊपर से थोड़ा घी डालें।
- इसमें राई का तड़का लगाएं और तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें।
- अब आपकी लजीज चटनी बनकर तैयार है। आप इसे मिस्सी रोटी के साथ खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद
स्वादिष्ट और कुरकुरी मिस्सी रोटी बनाने का तरीका
अगर आप इस चटनी के साथ मिस्सी रोटी बनाना चाहती हैं, तो विंटर सीजन में मिस्सी रोटी बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आटा तैयार करें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा छानकर निकाल लें।
- आटे में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, कसूरी मेथी और नमक डाल दें। आप चाहें तो थोड़ी हींग भी मिला सकती हैं।
- अब आटा गूंथें। इसके लिए आप थोड़ा सा घी और गुनगुना पानी डालकर इसे गूंथ लें, फिर 10 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए रख दें।
- 10 मिनट के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें।
- अब तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें।
- गरमागरम रोटी पर मक्खन या देसी घी लगाकर आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
pintrest/Reena Failbus
यह भी पढ़ें- पहाड़ी खानपान की शान है भांग की चटनी, जानें क्यों इसे माना जाता है सेहत का खजाना?
निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में अगर आप भी कुछ बेहतरीन और लजीज खाना चाहती हैं, तो अपने परिवार के साथ इस मिस्सी रोटी और लहसुन की चटनी को जरूर ट्राई करें। इन दोनों ही चीजों को बनाने का तरीका बेहद आसान है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। यह डिनर न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।
- मिस्सी रोटी को और ज्यादा खस्ता कैसे बनाया जा सकता है?
- आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा मोइन मिलाने से रोटियां बहुत ही खस्ता और स्वादिष्ट बनती हैं।
- बची हुई लहसुन की चटनी को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
- अगर चटनी को तेल में अच्छी तरह भूना गया हो, तो एयर टाइट डिब्बे में रखकर इसे फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मिस्सी रोटी के साथ और क्या परोसा जा सकता है?
- इस गरमागरम कॉम्बिनेशन के साथ घर का ताजा मक्खन, कढ़ी, दाल मखनी या कड़ाही पनीर बहुत ही लाजवाब लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।