पीनट-नारियल की चटनी इस तरीके से बनाकर देखें, रेस्टोरेंट जैसा आएगा टेस्ट
-(1)-1785047338101.webp)
पीनट-नारियल की चटनी का स्वाद अगर साउथ इंडियन स्टाइल नहीं आता है, तो हो सकता है कि आप इसे बनाते समय या तड़का लगाते समय कुछ जरूरी चीजें भूल रही हों। वैसे तो इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसका असली स्वाद तभी आएगा, जब आप जरूरी इंग्रीडिएंट्स, सही मात्रा में डालें। अगर सही तरीके तड़का नहीं लगाया जाएगा, तो स्वाद फीका रह जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल पीनट-नारियल की चटनी बनाने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
पीनट-नारियल की चटनी Recipe Card
ताजा नारियल इस्तेमाल करने से चटनी का स्वाद और टेक्सचर बेहतर आता है। इसके साथ ही चटनी बनाते समय आपको मुंगफली की मात्रा भी ज्यादा नहीं रखनी चाहिए।
Ingredients
- आधा कप भुनी मूंगफली
- 1 कप ताजा नारियल
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- थोड़ी-सी इमली
- नमक
- पानी
- तड़के के लिए तेल
- राई
- उड़द दाल
- सूखी लाल मिर्च
- करी पत्ता
- हींग
Step
- Step 1:
सबसे पहले आधा कप मूंगफली को कम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनना है, ताकि इसका स्वाद खत्म न हो।
- Step 2:
भूनने के बाद ठंडा करें और इसके बाद इसे हाथों में रगड़ते हुए छिलका उतार दें।
- Step 3:
अब मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, आधा कप ताजा नारियल, 2-3 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, थोड़ी-सी इमली और स्वादानुसार नमक डालें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और मिस्की में पीस लें। पानी डालते हुए सभी सामग्री को स्मूद होने तक पीसना है।
- Step 5:
इसके बाद तड़का लगाने के लिए एक छोटे से पैन में 1 से 2 चम्मच तेल गर्म करें। सबसे पहले इसमें राई डालें और उसके चटकने का इंतजार करें।
- Step 6:
राई चटकने के बाद आधा चम्मच उड़द दाल डालें और इसके सुनहरा होने का इंतजार करें। अब 1 से 2 चम्मच सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें।
- Step 7:
अब गर्म तड़के को तुरंत चटनी के ऊपर डालें और चम्मच से हल्का मिला दें।
- Step 8:
चटनी को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि तड़के का स्वाद अच्छी तरह इसमें मिल जाए।
साउथ इंडियन स्टाइल में पीनट-नारियल की चटनी कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले आपको मूंगफली और नारियल को तैयार करना होगा। कई महिलाएं मूंगफली भूनती नहीं, जिसकी वजह से इसका स्वाद हल्का कच्चा लगता है। इसलिए पहले इसे हल्का भून लें। भूनने के बाद छिलका उतार दें। अब फ्रेश नारियल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसे भी पढ़ें- सावन में गेहूं के आटे से ऐसे बनाएं कंसार का पारंपरिक प्रसाद, जानें 2 आसान रेसिपी
पीनट-नारियल की चटनी में क्या-क्या डाला जाता है?
मिक्सर जार में चटनी का पेस्ट बनाते समय इसमें मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, अदरक, इमली और नमक डालना होता। कई लोग इसमें धनिया भी डालते हैं, हालांकि इसकी मात्रा बहुत कम रखनी होती है। चटनी को पीसने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी भी डालना जरूरी नहीं, ताकि इससे स्मूद पेस्ट बनें। कई महिलाएं एक बार में ही ज्यादा पानी डाल देती हैं, जिससे चटनी बहुत ज्यादा पतली हो जाती है, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें।
पीनट-नारियल की चटनी में तड़का कैसे लगाएं?
मुंगफली और नारियल को मिक्सी में पीसने के बाद एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें सबसे पहले राई डालें और इंतजार करें। जब इसमें से चटकने की आवाज आने लगे, तो इसमें आधा चम्मच उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने दें। इसके बाद सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें। यह तड़का मारते समय सबसे जरूरी चीज होती है। इससे ही चटनी में असली स्वाद आता है। तड़का मारने के बाद इस तैयार तड़के को तुरंत चटनी के ऊपर डाल दें।
इसे भी पढ़ें- डिनर में बनाएं किशमिश की सब्जी और चावल, स्वाद चखते ही परिवार करेगा तारीफ
पीनट-नारियल की चटनी बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
कई महिलाएं तेल गर्म होने के बाद राई के साथ ही करी पत्ता, लाल मिर्च और हींग डाल देती हैं। इससे चटनी में असली साउथ इंडियन फ्लेवर नहीं आ पाता। राई के चटके बिना इसमें बाकी चीजें न डालें।
- चटनी के लिए हमेशा ताजा नारियल यूज करें, क्योंकि बासी नारियल चटनी का स्वाद और खुशबू दोनों खराब कर देता है।
- मूंगफली को जल्दी भूनने के चक्कर में कई महिलाएं इसे जला देती हैं। यही कारण है कि ज्यादा भुनने पर उसमें कड़वाहट आ जाती है।
- इमली की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं करनी है। ज्यादा खट्टापन से मूंगफली और नारियल का असली स्वाद दब जाता है।
- अगर चटनी तुरंत नहीं खानी है, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें, ताकि इसका स्वाद बना रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- क्या पीनट-नारियल की चटनी को स्टोर किया जा सकता है?
- हां, इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 1 से 2 दिन तक रखा जा सकता है। ताजा चटनी का स्वाद सबसे अच्छा माना जाता है।
- चटनी में इमली डालना जरूरी है?
- नहीं, लेकिन इमली से चटनी में हल्का खट्टापन आता है, जो अच्छा लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।