क्या आप जानते हैं ब्रेड के पैकेट में सबसे ऊपर और नीचे की ब्रेड अलग आकार की क्यों होती है ?

अक्सर हम कई चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं और उसके बारे में बहुत ज्यादा गहराई से नहीं सोच पाते हैं। जैसे मुर्गी पहले बनी या फिर अंडा? क्यों आप थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए न? ऐसे न जाने कितने सवाल होते हैं जिनका जवाब जानने के लिए हमें जिज्ञासा भी होती है लेकिन इसकी गहराई पर जाने के लिए समय की कमी की वजह से उसके जवाब की गुत्थी और ज्यादा उलझती जाती है।
ऐसा ही एक सवाल है ब्रेड के पैकेट में सबसे ऊपर की ब्रेड दिखने में थोड़ी अलग क्यों होती है? जी हां, आप सभी ने ब्रेड का इस्तेमाल कभी न कभी जरूर किया होगा और आपमें से कई लोगों के जेहन में ये सवाल भी कई बार आया होगा। लेकिन आज हम इस सवाल की गुत्थी को थोड़ा सुलझाते हुए आपको इसका जवाब बताते हैं और इस अलग आकार की ब्रेड की गहराई से भी रूबरू कराते हैं।
साबुत होती है पूरी ब्रेड

आप सभी जब बाजार से ब्रेड खरीदते हैं तब ये पैकेट में बंद होती है और पैकेट खोलने के बाद ये अलग -अलग स्लाइसेस में दिखती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ब्रेड शायद जिस सांचे में बनाई जाती है उसमें अलग और पतले आकार के कई हिस्से होते होंगे इसीलिए ये स्लाइसेस में नज़र आती है। लेकिन ऐसा होता तो सारी ब्रेड एक जैसी ही दिखती। लेकिन असलियत ये है कि ब्रेड एक बड़े आकार के सांचे में बनाई जाती है और बाद में इसे पतली स्लाइसेस में काटा जाता जाता है। ब्रेड जिस सांचे में बनी होती है उसकी अंदर की सतह से ब्रेड का जो बाहरी भाग लगा रहता है वह पकाते वक्त थोड़ा सख्त बन जाता है। इस पूरे हिस्से को क्रस्ट कहा जाता है और ब्रेड के अंदरूनी हिस्से को क्रम्ब कहा जाता है। जब साबुत ब्रेड को स्लाइसेस में काटा जाता है तब सख्त भाग ऊपर और नीचे की ब्रेड में आ जाता है और इसे ऐसे ही पैकेट पैक कर दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Easy Tips: रात में छोले भिगोना भूल गई हैं, तो इन 3 ट्रिक्स से बनाएं परफेक्ट छोले
अंदर की ब्रेड स्लाइसेस को बनाती है सॉफ्ट

साबुत ब्रेड को जब स्लाइसेस में काटा जाता है तब पहली और आखिरी ब्रेड स्लाइस के अलावा अंदर की ब्रेड स्लाइसेस जालीदार नरम रूई की तरह दिखाई देती हैं जो इसकी ऊपर की ब्रेड की वजह से और ज्यादा सॉफ्ट हो जाती हैं। ब्रेड बनाते समय ब्रेड का छिलका यानि क्रस्ट हर एक स्लाइस में स्लाइस के चारों साइड में होता है, लेकिन ब्रेड की जो हिस्सा सांचे की चौड़ाई वाले सिरों से लगकर पकता है उन दो सिरों वाली दोनों स्लाइस की एक एक साइड क्रस्ट का हिस्सा होने की वजह से छिलके की तरह हो जाती हैं, बाकी बीच वाली सारी स्लाइस को और ज्यादा सॉफ्ट बना देती है। साबुत ब्रेड के सिरे थोड़े गोलाकार होते हैं। इसलिए दोनों किनारे यानी पैकेट के सबसे ऊपर और नीचे के स्लाइसेस दिखने में अलग होते हैं।
अन्य ब्रेड स्लाइसेस को रखती हैं सुरक्षित

ऊपर और नीचे के ब्रेड स्लाइसेस अन्य ब्रेड स्लाइसेस की सुरक्षा करती हैं। जब पैकेट में सबसे ऊपर थोड़ी सख्त ब्रेड स्लाइस (ब्रेड के इस्तेमाल के तरीके) रखी होती है तो ये दूसरी ब्रेड स्लाइसेस को नमी से बचाने में मदद करती है। यही नहीं ये ब्रेड पैकेट खुलने के बाद भी दूसरी स्लाइसेस को लम्बे समय तक उपयोगी बनाए रखने में मदद करती है। ये नमी सोखकर फंगस से भी बचाती है। इसी वजह से इन दोनों ब्रेड स्लाइसेस का इस्तेमाल सबसे बाद में करना चाहिए जिससे दूसरी स्लाइसेस सुरक्षित रह सकें।
इसे जरूर पढ़ें:घर पर दस मिनट में ऐसे बनाए आलू मसाला वाले ब्रेड रोल
होती है ज्यादा पौष्टिक

अक्सर हम पहली और आखिरी ब्रेड के थोड़े अटपटे आकार की वजह से इसे बेकार समझ कर हटा देते हैं और सीएफ अंदर की स्लाइसेस का ही इस्तेमाल खाने में करते हैं। लेकिन वास्तव में ये दोनों ब्रेड स्लाइसेस, जिन्हें क्रस्ट भी कहा जाता है पोषण से भरपूर(ब्रेड के फायदे) होती हैं। इन ब्रेड स्लाइसेस में अन्य की तुलना में ज्यादा फाइबर तत्व मौजूद होते हैं। इसी वजह से जब आप इन ब्रेड्स का इस्तेमाल करती हैं तो ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर इन ब्रेड स्लाइसेस का इस्तेमाल आप बच्चों के लिए कोई डिश बनाने में भी कर सकती हैं, क्योंकि ये ज्यादा पौष्टिक होती हैं।
अब आपकी अपने इस सवाल का जवाब तो मिल ही गया होगा कि ये ब्रेड स्लाइसेस ऐसी क्यों दिखती हैं, तो अब आप इन पहली और आखिरी ब्रेड स्लाइसेस को बेकार समझकर फेंकने की बजाय इसे इस्तेमाल में लाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।