रिमझिम बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती है महाराष्ट्र की यह अनोखी जगह, आपने एक्सप्लोर किया?

Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah: महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह राज्य एक तरफ अरब सागर से घिरा हुआ है, तो दूसरी तरफ सतपुड़ा पर्वतमाला से घिरा हुआ है।
महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य भी है, जिसे रिमझिम बारिश में पर्यटन केंद्र का सबसे बड़ा हब माना जाता है। इस राज्य में जब बारिश होती है, तो माथेरान से लेकर लोनावाला और महाबलेश्वर जैसी जगहों पर हर दिन हजारों पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र की चर्चित जगहों से दूर संगमेश्वर एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। रिमझिम बारिश में संगमेश्वर की खूबसूरती भी किसी हसीन खजाने से कम नहीं होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको संगमेश्वर के बारे में बताने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में संगमेश्वर कहां है? (Where Is Sangameshwar In Maharashtra)

संगमेश्वर की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि संगमेश्वर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक शहर है। यह रत्नागिरि मुख्य शहर से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि संगमेश्वर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 284 किमी, पुणे से 247 किमी और कोल्हापुर से करीब 120 किमी दूर है। इसके अलावा, चिपलून मुम्बई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु में बारिश से इन जगहों का मौसम हो जाता है सुहावना, पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने जा सकती हैं आप
संगमेश्वर क्यों प्रसिद्ध है? (Why Sangameshwar Is Famous)

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित संगमेश्वर भले ही एक छोटा शहर है, लेकिन यह अपनी ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। खासकर, संगमेश्वर शहर, संगमेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो भगवान शिव को समर्पित है।
संगमेश्वर, महाराष्ट्र का एक शहर है जो शास्त्री नदी और सोनावी नदी के संगम पर स्थित है, जिसके चलते यहां रिमझिम बारिश में राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। संगमेश्वर को रत्नागिरी का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
इसके अलावा, संगमेश्वर के बारे में कहा जाता है कि संगमेश्वर वहीं स्थान है, जहां औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को बंदी बनाया था।
पर्यटकों के लिए क्यों खास है संगमेश्वर? (Why Sangameshwar Is Famous Travellers)

संगमेश्वर, इतिहास से लेकर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। रिमझिम बारिश में यहां स्थित वॉटरफॉल से लेकर घास के मैदान और नदियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। रिमझिम बारिश में संगमेश्वर की हरियाली देखते ही बनती है।
संगमेश्वर शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर संगमेश्वर में कई सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। संगमेश्वर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ही जाना जाता है। मानसून में यहां कई लोग सिर्फ ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
संगमेश्वर में घूमने की जगहें (Best Places In Sangameshwar)
संगमेश्वर में ऐसी कई शानदार, खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किए बिना वापस जाना भूल होगी। जैसे-
इसे भी पढ़ें: June Long Weekend Trip: जून के फर्स्ट वीक में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मौका मिलेगा, ऐसे बनाएं ट्रिप
संगमेश्वर मंदिर
संगमेश्वर मंदिर, संगमेश्वर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के चलते यहां पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मंदिर से आसपास का नजारा खूबसूरत दिखाई देता है। इसके अलावा, कर्णेश्वर मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह भी भगवान शिव को समर्पित है।
मार्लेश्वर वॉटरफॉल
संगमेश्वर के पहाड़ों में स्थित मार्लेश्वर, एक लोकप्रिय और खूबसूरत वॉटरफॉल है। मानसून में यहां सिर्फ स्थानीय पर्यटक ही नहीं, बल्कि अन्य कई शहरों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मार्लेश्वर वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षक केंद्र भी है। मार्लेश्वर वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। इसके अलावा, छत्रपति संभाजी महाराज की समाधि को भी एक्सप्लोर करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@staticflickr.com,tripadvisor.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।