herzindagi
beautiful places in bengaluru during rainy weather

बेंगलुरु में बारिश से इन जगहों का मौसम हो जाता है सुहावना, पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने जा सकती हैं आप

बारिश के समय एक तरफ कुछ लोग जहां जलभराव और कीचड़ से परेशान होते हैं, तो वहीं कई लोगों को बारिश का मौसम रोमांटिक लगता है। वह इस मौसम में घूमने की जगहें तलाश करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 16:21 IST

बेंगलुरु में इस समय बारिश से लोग परेशान हैं। क्योंकि, अधिक बारिश होने की वजह से जलभराव की समस्या हो गई है। लेकिन ऐसे मौसम में कपल्स रोमांटिक जगहों की तलाश करने लगते हैं। क्योंकि बारिश में मौसम सुहावना हो जाता है। अगर आप भी बेंगलुरु में बारिश के बाद किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां का नजारा बारिश के बाद और भी खूबसूरत हो जाता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बेंगलुरु में रोमांटिक जगहें (Romantic Places Bangalore)

Romantic Places Bangalore

लालबाग बॉटनिकल गार्डन- बारिश के बाद यहां आपको चारो तरफ नजारा बस हरा-भरा लगेगा। क्योंकि पानी पड़ने के बाद पौधों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हवा भी ठंडी हो जाती है और मिट्टी की खुशबू आपके मन को सुकून देती है। लंबे वॉक और शांत समय बिताने के लिए बारिश के बाद इस जगह को बेहतरीन माना जाता है। यहां बगीचे को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। पौधे आपको सिंपल नहीं बल्कि अलग-अलग डिजाइन वाले बने हुए दिखेंगे, जब बारिश हो जाती है, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं।

कब्बन पार्क (Places to Visit in Bangalore During Rain)

Places to Visit in Bangalore During Rain

लालबाग की तरह बारिश के बाद कब्बन पार्क भी कपल्स के लिए समय बिताने के लिए एक रोमांटिक स्पॉट बन जाता है। बारिश के बाद तो यहां आप दोपहर में भी समय बिताने आ सकते हैं, क्योंकि आपको गर्मी नहीं लगेगी। हवा जब पेड़ों से और हरे-भरे घास से होकर गुजरती है, तो और भी ज्यादा ठंडक का अहसास करवाती है। हरे-भरे पेड़ों और बारिश की महक के बीच वॉक करना इस जगह को और भी ज्यादा कपल्स के लिए स्पेशल बनाता है। यहबेंगलुरु की रोमांटिक जगहमें से एक है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

उल्सूर झील (Bangalore Travel Guide)

beautiful places in bengaluru during rainy weather22

बारिश के बाद अगर बेंगलुरु की अच्छी जगहों की बात होती है, तो इसमें उल्सूर झील का नाम जरूर आता है। क्योंकि, पानी गिरने के बाद यहां की खूबसूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसे बेंगलुरु की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर झील में से एक माना जाता है। यहां आपको हमेशा कपल्स घूमते हुए नजर आएंगे लेकिन बारिश के समय इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहबैंगलुरु में बेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।

इसे भी पढ़ें-बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।