herzindagi
know why osian in rajasthan is so famous

Rajasthan Hidden Places: राजस्थान का ओसियां किसी ऐतिहासिक खजाने से कम नहीं, जल्दी ट्रिप बनाएं

Osian In Rajasthan: राजस्थान में मौजूद ओसियां एक ऐसा शहर है, जहां घूमने के बाद आप जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसे शहरों को भूल जाएंगे।  
Editorial
Updated:- 2024-08-15, 14:00 IST

Why Osian Is So Famous: राजस्थान देश के उन राज्यों में से एक है, जहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। इस खूबसूरत राज्य में विदेशी भी शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं।

रेगिस्तान के बीच में मौजूद राजस्थान के कई गांव और शहर आज दुनिया भर में लोकप्रिय पर्यटन केंद्र के रूप में जाने जाते हैं। जैसे-जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

राजस्थान के रेगिस्तान में मौजूद ओसियां भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ओसियां की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ओसियां शहर की खासियत (Why Osian Is So Famous)

Why Osian Is So Famous

ओसियां की खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत शहर राजस्थान के जोधपुर में मौजूद एक जिला है। अगर आप जोधपुर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस जिले को जरूर एक्सप्लोर करें।

ओसियां शहर की खासियत के बारे में बात करें तो कई लोग इसे राजस्थान का खजुराहो बोला जाता है। इस ऐतिहासिक शहर को कई लोग पत्थरों का शहर भी बोलते हैं। यहां की ऊंट सवारी जैसलमेर से भी अधिक प्रचलित है। यहां के रेगिस्तान में जीप सवारी सबसे शानदार और मजेदार एक्टिविटी माना जाता है। यहां रेगिस्तानी जानवर को भी देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुष्कर के पास घूमने जाएं ये तीन जगह, नहीं होगा ज्यादा खर्चा 

ओसियां में घूमने की जगह (Best Places To Visit In Osian Rajasthan)     

ओसियां में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद आप जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसे चर्चित शहरों को भूल जाएंगे। आइए कुछ टॉप जगहों के बारे में जानते हैं।

ओसियां के मंदिरों को एक्सप्लोर करें (Temples In Osian Rajasthan)

Temples In Osian Rajasthan

ओसियां की खूबसूरती यहां स्थित मंदिरों से है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत शहर में करीब 21 छोटे से लेकर बड़े मंदिर मौजूद है। इन सभी मंदिरों को लेकर ही इस शहर को राजस्थान का खजुराहो बोला जाता है। इसलिए इस शहर विरासत प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। (यहां घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भूल जाएंगे

यह विडियो भी देखें

ओसियां में मौजूद इन 21 मंदिरों की खूबसूरती और वास्तुकला सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है। इन मंदिरों में हरिहर, शिव, विष्णु, सूर्य, पीपला माता, सच्चियाय माता और कुबेर मंदिर को सबसे फेमस और पवित्र मंदिर माना जाता है। 

कातन बावड़ी (Katan Bawdi)

Katan Bawdi

ओसियां में मौजूद मंदिरों को एक्सप्लोर करने के बाद आप कातन बावड़ी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह इस शहर का एक ऐतिहसिक स्थल है, जहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं।

कातन बावड़ी के बारे में कहा जाता है कि कुछ साल पहले बावड़ी के आसपास काफी गंदगी थी, लेकिन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साफ कर दिया गया है। बावड़ी के लिए निर्मित सीढ़ियों पर सुकून का पल बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, मानसून में राजस्थान की इस शानदार जगह पर पहुंचें  

 

ऊंट की सवारी करना न भूलें (Camel Ride in Osian)

Camel Ride in Osian

ऊंट की सवारी करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले जैसलमेर पहुंचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से ओसियां की ऊंट की सवारी को लोकप्रिय हो चली है।

जोधपुर और आसपास के इलाकों में जो भी घूमने के लिए जाता है, वो ओसियां में ऊंट की सवारी करने के लिए जरूर पहुंचता है। ओसियां में आप जीप की सवारी भी कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@.indiasinvitation,holidify.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।