herzindagi
how to use mustard oil for pickles

अचार बनाने में क्यों किया जाता है सरसों के तेल का इस्तेमाल?

सालों से घरों में आम से लेकर नींबू तक कई तरह की सब्जियों से अचार बनाई जाती है। अचार बनाने के बाद सरसों का तेल डाला जाता है, आइए जानते हैं कि क्यों अचार में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-29, 12:24 IST

घरों में कई तरह के अचार बनाएं जाते हैं जैसे आम, नींबू, अदरक, लहसुन, गाजर और गोभी और कई तरह की सब्जियों से घरों में अचार बनाए जाते हैं। भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ थाली की खूबसूरती के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। भारत में कई तरह की चटनी और अचार बनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। अचार एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो बहुत सी महिलाओं के लिए रोजगार और आय का जरिया है। देश में ऐसी कई महिला समूह और अचार की फैक्ट्री है जहां भारतीय से लेकर विदेशियों के लिए अचार बनाया जाता है। ये तो रही अचार की स्वाद की बात लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अचार बनाते वक्त अचार में सरसों का तेल क्यों डाला जाता है? क्यों दूसरे कुकिंग ऑइल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

स्वाद बढ़ाने और कड़क खुशबू

why mustard oil is used in making pickles

अन्य तेल के मुकाबले सरसों का तेल कड़क, झार वाला और तेज महक के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब आप अचार में इस तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह अचार के खुशबू को बढ़ाता है। अचार के स्वाद, सुगंध और भंडारण के लिए पीढ़ियों से इस तेल का उपयोग किया जाता आ रहा है। एक तरह से देखें तो अचार में सरसों के तेल का इस्तेमाल अचार बनाने की सालों से चली आ रही प्रथा को फॉलो करना है।

अन्य तेल से शुद्ध

mustard oil in pickles

सरसों का तेल अन्य रिफाइंड और दूसरे सब्जियों के तेल के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होते हैं। सरसों का तेल बनाने के लिए आमतौर पर सरसों के बीज को पीसकर शुद्ध तेल निकाला जाता है। यह तेल सुगंध और पोषण युक्त होने के कारण अचार में इस्तेमाल के लिए बेहतर है। चूंकि अचार बनाने की सामग्री में सरसों के दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए अचार के सुगंध, स्वाद और पोषण के लिए सरसों के तेल को बेहतर माना गया है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या हैं सरसों का तेल डाइट में शामिल करने के फायदे?

यह विडियो भी देखें

भंडारण के लिए

which oil is best for mango pickle

भारतीय रसोई घरों में अचार को सालों तक स्टोर करके रखा जाता है। ऐसे में इसे खराब होने या फफूंदी (कपड़ों पर लगी फफूंदी से पाएं छुटकारा) लगने से बचाने के लिए सरसों के झार वाले तेल को अच्छा माना गया है। सरसों के तेल में रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो कि अचार को खराब होने या फफूंदी लगने से रोकता है। अचार में इस तेल का इस्तेमाल न सिर्फ स्वाद और सुगंध के लिए किया जाता है बल्कि यह तेल अचार को सालों तक स्टोर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सरसों के तेल की सिर्फ 1 चम्‍मच है अमृत, 5 समस्‍याएं चुटकियों में होती है दूर

इन कारणों से घरों में अचार बनाते वक्त सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें, ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।