herzindagi
facts about murthal dhaba

आखिर क्यों मुरथल के ढाबों पर नहीं मिलता मांसाहारी खाना

दिल्ली समेत सात राज्यों में अपने पराठों के लिए फेमस मुरथल ढाबा के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज हम आपको बताने वाले हैं कि यहां केवल शाकाहारी खाना क्यों मिलता है
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 14:54 IST

मुरथल ढाबा दिल्ली ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ समेत सात राज्यों में इसका ब्रांच है। मुरथल के ढाबों पर मिलने वाले पराठों की काफी ज्यादा मांग है। कहने को यह केवल ढ़ाबा है अगर आपने यहां का एक पराठा खा लिया तो आपका दिल खुश हो जाएगा। यहीं कारण है कि दूर- दूर से लोग यहां पराठों का स्वाद चखने आते हैं। 

मुरथल के ढाबों पर क्यों नहीं मिलता  मांसाहारी खाना

मुरथल के ढ़ाबो पर केवल शाकाहारी खाना मिलता है। क्या आप जानते हैं आखिर क्यों यहां केवल शाकाहारी खाना मिलता है। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की कहानी बताने वाले हैं। इसके पीछे की कहानी आस्था और धार्मिक भावना से जुड़ी हुई है।

कौन थे बाबा कलीनाथ

why murthal dhaba sell only vegetarian food

1956 के दौरान मुरथल में केवल दो ढाबे थे। जिले के प्रसिद्ध संत बाबा कलीनाथ ने ढाबों में मांस बेचने से लोगों को मना किया था। बाबा कलीनाथ को लोग देवता मानते थे। उनका मानना था कि शाकाहारी खाना ही अच्छा होता है। ऐसे में जो भी मांसाहारी खाना बचेगा उसका ढाबा बंद हो जाएगा। इसके कारण ही उस समय से आजतक मांसाहारी खाना नहीं बेचा जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः दुनियाभर के पॉपुलर रेस्तरां में अमरीक सुखदेव ढाबा हुआ शामिल, इन 7 भारतीय होटलों को भी मिली खास जगह

बाबा कलीनाथ अचानक हुए गायब

मुरथल में पहला ढाबा सीताराम ने 1950 में शुरू किया था। 1956 में दूसरा ढ़ाबा सुखदेव के पिता प्रकाश सिंह ने खोला था। उस समय के जमाने में बाबा कलीनाथ अपने अजीब चमत्कारों के लिए जाने जाते थे। ऐसे में इस गांव के लोग बाबा कलीनाथ की बात मानते थे। हालांकि 70 से 80 के दशक में बाबा अचानक से गायब हो गए। उसके बाद वह  कभी नहीं मिलें। उस गांव के लोग आज भी बाबा की और से बताई गई सभी बातों को मानते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः ट्रांसजेंडर कम्युनिटी चलाती है मुंबई का यह कैफे, खाने से लेकर वाइब के हैं काफी चर्चे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

 

 

image credit: herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।