इस फल में न बीज है न छिलका, फिर भी है लोगों को पसंद

दुनियाभर में ऐसे कई तरह के फल और फूल हैं, जिसका सेवन हम अपने दैनिक जीवन में किया करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिसका न बीज है और न ही छिलका। 

 
Growing mulberries,
Growing mulberries,

भारत में कई तरह के फल मिलते हैं, जिसका स्वाद और स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां एक फल ऐसा भी है, जिसमें न छिलका है और न ही बीज। खाने में बेहद रसदार और स्वादिष्ट है। बिना छिलका और बीज वाले इस अनोखे फल का नाम है शहतूत। शहतूत, जिसे अंग्रेजी में 'Mulberry' कहा जाता है, आज के इस लेख में इस फल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

शहतूत फल के बारे में:

why mulberry fruit has no seeds and skin

शहतूत का फल छोटा, गोल और रंगीन होता है। इसका रंग लाल, नीला और काला होता है। यह फल एक खट्टा और मीठा स्वाद वाला फल है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। खट्टा और मीठा स्वाद होने के कारण अक्सर लोग इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं। शहतूत के फल में छिलका और बीज नहीं होता, जिससे इसे खाना और भी आसान है। यह फल ठंडे और उमस जलवायु में उगाया जाता है।

शहतूत का स्वाद और उपयोग:

शहतूत का स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिससे यह फल अकेले खाने में भी अच्छा लगता है। शहतूत काा उपयोगफल और सब्जियों के साथ सलाद बनाने में भी किया जाता है, सलाद में इसके इस्तेमाल से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे डेसर्ट्स, जैसे कि शहतूत की जेली और शरबत में भी उपयोग किया जाता है।

स्वास्थ्य लाभ:

शहतूत एक स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मददगार है। इसके अलावा, शहतूत में कई तरह के खनिज और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

कैसे करें शहतूत का इस्तेमाल:

Mulberry fruit benefits,

शहतूत का सेवन करने से पहले इसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। शहतूत सीधे खाने के अलावा, इसका उपयोग सलाद, शेक, जेली, शरबतऔर कई तरह के डिश में भी किया जाता है। इसके अलावा, इसे अन्य फलों के साथ मिलाकर खाने से भी इसका स्वाद अच्छा लगता है।

शहतूत का फल एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो अपने विभिन्न उपयोगों और फायदों के लिए पसंद किया जाता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए, ताकि इसके सभी लाभ बिना किसी समस्या और नुकसान के मिले।

इसे भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं नेचुरल ब्लू फूड कलर? यहां जानें देसी ट्रिक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP