घर पर कैसे बनाएं नेचुरल ब्लू फूड कलर? यहां जानें देसी ट्रिक्स

आजकल खाने को खूबसूरत बनाने के लिए फूड कलर का इस्तेमाल किया जाने लगा है। एक वक्त था जब जलेबी में पीला रंग, मिठाइयों का हरा रंग, बटर चिकन या किसी भी चाइनीज कुजीन में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। मगर अब तो लगभग हर फूड या ड्रिंक में कलर डाला जाने लगा है।
मगर क्या आपको पता है कि इन आर्टिफिशियल फूड कलर्स में कई सारे केमिकल्स होते हैं, जो एक टाइम के बाद आपको नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि फूड कलर्स 2 सोर्स में उपलब्ध होते हैं- एक हमें प्लांट्स, जानवरों और अन्य ऑर्गेनिक मटेरियल से उपलब्ध होते हैं। वहीं, दूसरी तरह के आर्टिफिशियल कलर्स पेट्रोलियम बेस्ड हो सकते हैं।
यही वजह है कि मार्केट में आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के फूड कलर आसानी से मिल जाएंगे। मगर आज हम आपको घर पर ब्लू फूड कलर बनाने की आसान विधि साझा कर रहे हैं, जिसे खाने बनाते वक्त इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसा होता है ब्लू फूड कलर?

ब्लू फूड कलर खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसे कई तरह से बनाकर तैयार किया जाता है। कई लोग इसे सब्जियों से तैयार करते हैं, तो कई पौधों से कलर बनाते हैं। खासकर वो खाद्य पदार्थ, जिन्हें समुद्र, नदियों, झीलों, तालाबों और टैंकों से पकड़ा या उगाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- फूड आइटम्स के नेचुरल कलर से पहचानें कि क्या है उसमें खास
कैसे बनाएं ब्लू फूड कलर?
सामग्री
- पत्ता गोभी- 2 कप
- पानी- 2 कप
- बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
विधि
- इसके लिए सबसे ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- फिर 1 पैन में ग्रेट किया हुआ 2 कप लाल पत्ता गोभी के साथ 2 कप पानी डालकर गर्म करें।
- इसे धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसे गैस से निकालकर छान लें।
- इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर ठंडा करने के लिए रखें।
- इस तरह यह पर्पल से ब्लू रंग हो जाएगा और आप इसे जार में स्टोर करके रख सकते हैं।
यूं करें इस्तेमाल?

- ब्लू फूड कलरिंग का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे थोड़े से पानी में घोलें जब तक कि यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
- फिर इस पेस्ट को धीरे-धीरे रेसिपी की सामग्री में मिलाएं और तब तक लगातार चलाते रहें, जब तक कि मनचाहा रंग न मिल जाए।
- ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न मिलाएं, नहीं कलर खराब हो जाएगा। मिलाने के बाद फूड कलर का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं फूड कलर, हर केमिकल से होगा मुक्त
कैसे करें फूड कलर स्टोर?
- वैसे तो बिसकिट्स, नमकीन और मसाले जैसे सूखी चीजों को हमें अलग जगह स्टोर करके रखना चाहिए। ऐसे में फूड कलर को भी फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है।
- कई लोग अपने फूड कलर के पैकेट को फ्रिज में भी रखते हैं। वहीं, आपको होममेड फूड कलर को किसी एयर टाइट कंटेनर या फिर कम हवा जाने वाली जगह पर रखना चाहिए।
- स्टोर करने से साथ-साथ इसके इस्तेमाल करने पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप फूड कलर डिब्बे से निकाल रहे हैं, तो सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (Wikihow and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।