Famous Temple In Delhi: पूर्व भारत से लेकर पश्चिम और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में ऐसे कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित करते हैं। इसलिए कई लोग हिंदुस्तान को मंदिरों का घर भी बोलते हैं।
भारत के अन्य राज्यों की तरह देश की राजधानी दिल्ली में भी ऐसे कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जो लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र माने जाते हैं। जैसे-अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, बिड़ला मंदिर, छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर।
दिल्ली में स्थित मलाई मंदिर भी एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको मलाई मंदिर का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मलाई मंदिर का इतिहास और इससे जुड़े कहानियों के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि यह मंदिर साउथ दिल्ली में मौजूद है। यह मंदिर रामकृष्ण पुरम (आरके.पुरम) सेक्टर-7 में मौजूद है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि मलाई मंदिर के सबसे पास में वसंत विहार मेट्रो स्टेशन है, जो करीब 2 किमी है। इसके अलावा, आप मुनिरका मेट्रो स्टेशन से भी ऑटो और कैब लेकर जा सकते हैं।
मलाई मंदिर इतिहास बताने से पहले आपको यह बता दें कि इसे उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रसिद्ध और पवित्र दक्षिण भारतीय मंदिर है, जो भक्तों को खूब आकर्षित करता है।
मलाई मंदिर के इतिहास को लेकर कहा जाता है कि इसका निर्माण वर्ष 1961 में किया गया था। यह मंदिर दिल्ली में रहने वाले दक्षिण भारतीय लोगों के लिए प्रसिद्ध और पवित्र माना जाता है।
मलाई मंदिर की पौराणिक मान्यता को लेकर मत है कि एक दिन भगवान स्वामीनाथ एक भक्त के सपने में आए और उन्होंने एक पहाड़ी पर मंदिर बनाने को कहा। सपना देखने के बाद भक्त ने पास में स्थित पहाड़ी की चोटी पर एक छोटे से मंदिर का निर्माण किया।
यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान स्वामीनाथ को समर्पित माना जाता है। भगवान स्वामीनाथ को मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है। भगवान स्वामीनाथ को समर्पित यह मंदिर तमिल और तेलुगु के अलावा, कन्नड़ और मलयाली समुदायों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: चार धाम यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के चले गए तो क्या होगा? जानें
उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर के नाम से प्रसिद्ध मलाई मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। मलाई मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय मंदिरों की शैली में है। इसे तमिल शैली का एक अनोखा मंदिर भी माना जाता है।
मलाई मंदिर की दीवारों पर दक्षिण भारतीय शैली द्वारा निर्मित कलाकृतियां दिखाई देती हैं। मलाई मंदिर की दीवारों के अलावा, छत पर फूलों और देवी-देवताओं की कलाकृतियां मौजूद हैं। इसके अलावा, मंदिर के अंदरूनी हिस्से में रंगीन टाइल्स भी लगी हुई है।
अगर आप मलाई मंदिर का दर्शन करने जा रहे हैं, तो दर्शन के बाद आसपास में स्थित अन्य खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-वसंत विहार पार्क, एंबिएंस मॉल और साउथ कैम्पस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@_itzz_vaishu__143,itssushmayaar/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।