क्या आपको पता है मेट्रो में एक कदम रखते ही 5 सबसे जरूरी नियमों में बंध जाती हैं आप? नहीं किया फॉलो तो देना पड़ सकता है मोटा जुर्माना

Metro ke Jruri Rules: भारत में मेट्रो से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। देश के सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क दिल्ली में है, लेकिन इन लाखों लोगों में अभी भी ऐसे कई लोग होंगे, जो मेट्रो के जरूरी नियम नहीं जानते हैं। इस समय देश में मेट्रो लाइन मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, नोएडा, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों चलती है। आज के समय में लोगों के लिए मेट्रो जिदगी का अहम हिस्सा बन गई है। ट्रैफिक से बचना हो या कम बजट में लंबा सफर पूरा करना हो, मेट्रो से सफर करना बेस्ट ऑप्शन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेट्रो से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए।
मेट्रो के 5 सबसे जरूरी नियम बताएं (Essential Metro Travel Tips India)
- जैसे ही आप मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसते हैं, यहां से आप नियमों में बंध जाते हैं। आप किसी भी मशीन को या स्टेशन के अंदर किसी भी सामान को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
- मेट्रो स्टेशन में अंदर आने के बाद जरूरी है कि आप टिकट लेकर सफर करें। बिना टिकट के आपको एंट्री नहीं मिलेगी। अगर आप गेट कूदकर अंदर जाने की कोशिश करते हैं, तो इसके लिए आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। मेट्रो से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में हर दिन कितने लोग करते हैं सफर, पिछले कुछ महीनों की रिपोर्ट देखें यहां
- मेट्रो के अंदर आप बिना वजह अलार्म बटन नहीं दबा सकते। ऐसा करने पर 10 हजार का जुर्माना आप पर लग सकता है।
- मेट्रो की पटरी पर चलना किसी भी यात्री के लिए अलाव नहीं है। इसके साथ ही आप नाच-गाना या मेट्रो के अंदर नृत्य नहीं कर सकतीं। इसके लिए आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।
- मेट्रो में किसी भी यात्री द्वारा अश्लील हरकत करना अन्य यात्रियों को परेशान करने के सामान है। ऐसी स्थिति में आपको जुर्माना देने के साथ-साथ मेट्रो से बाहर भी निकाला जा सकता है।
- मोबाइल पर लाउडस्पीकर या तेज संगीत सुनने से अन्य यात्रियों को परेशानी होती है, इसलिए अगर आप मेट्रो में सफर कर रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप शोर न मचाएं। मेट्रो के जरूरी नियम आपको पता होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में महिला सुरक्षा को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, अब महिला कोच में कदम रखना भी पड़ सकता है भारी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।