Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

Chardham Yatra 2025: चार धाम यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के चले गए तो क्या होगा? जानें

भक्तों को विश्वास है कि चार धाम यात्रा करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बुजुर्गों के लिए यह यात्रा और भी ज्यादा खास होती है। इसे वह अपने जीवन की सबसे खास और पवित्र यात्रा मानते हैं।
Updated:- 2025-05-01, 10:59 IST
what will happen if i go on char dham yatra without registration

पवित्र तीर्थ यात्रा के नाम से फेमस चार धाम यात्रा का इंतजार हर साल भक्तों को रहता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर कोई इसमें चारों धाम की यात्रा ही करके आता है। लोग समय और श्रद्धा के अनुसार कुछ मंदिरों के दर्शन करने भी जाते हैं।

उदाहरण के लिए चार धाम यात्रा की शुरुआत होने के बाद कई लोग केदारनाथ यात्रा करके आते हैं, तो वहीं कई लोग बद्रीनाथ के दर्शन करके आते हैं। बहुत कम लोग होते हैं, जो एक ही बार में चारों धाम की यात्रा पूरी कर पाते हैं। चारों धाम में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का नाम शामिल है। यहां आप बिना रजिस्ट्रेशन के दर्शन के लिए नहीं जा सकते। कई लोग चार धाम की शुरुआत होने के बाद बिना रजिस्ट्रेशन किए ही, यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जिससे उन्हें रास्ते में परेशानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर बिना रजिस्ट्रेशन के चले गए, तो क्या होगा।

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो क्या होगा? (Why Char Dham Registration Necessary?)

Why Char Dham Registration Necessary

  • ध्यान रखें कि अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, तो आप धामों में दर्शन नहीं कर पाएंगे।
  • चारों धाम में से किसी भी तीर्थ पर एंट्री से पहले चेकिंग होती है। अगर आप फेक रजिस्ट्रेशन दिखाते हैं, तो आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा आपको बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • इसके अलावा आपको यात्रा मार्ग पर ही रोका जा सकता है। मंदिर तक पहुंचने से पहले ही आपकी चेकिंग हो सकती है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड और जानकीचट्टी जैसे मार्ग पर रजिस्ट्रेशन का जांच हो सकती है। बिना रजिस्ट्रेशन के, आपको वहीं से वापस भेजा जा सकता है।
  • होटल और कैंप बुकिंग में परेशानी
  • कई जगहों पर होटल बुकिंग के लिए भी रजिस्ट्रेशन दिखाना जरूरी होता है। ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन के आपको रात गुजारने में परेशानी हो सकती है।
  • आप चार धाम की वेबसाइट से चारधाम रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करके बुकिंग कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग

रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

Why Char Dham Registration Necessaryss

  • ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर नजर बनाए रखने के लिए यह रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। जिससे अगर को अप्रिय घटना घटती है, तो आसानी से उसपर एक्शन लिया जा सके।
  • इसके अलावा अगर कोई हादसा होता है, तो यात्री की पहचान इसकी मदद से आसानी से की जा सकती है और उसके परिवार को बताया जा सकता है।
  • रजिस्ट्रेशन से सरकार को पता चलता है कि अब तक कितने यात्री दर्शन के लिए फॉर्म भर चुके हैं। तीर्थों पर भीड़ ज्यादा होने पर सरकार की तरफ से रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है, ताकि भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके।
  • पर्यावरण और तीर्थ क्षेत्र की रक्षा के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। ध्यान रखें कि चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है।

इसे भी पढ़ें:Kedarnath Helicopter Booking 2025: केदारनाथ यात्रा के लिए IRCTC के जरिए बुक करें हेलीकॉप्टर सर्विस, प्रोसेस और टिकट प्राइज जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।