दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी ज्यादा फेमस है कर्नाटक का हुबली जंक्शन, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

कर्नाटक के हुबली जंक्शन का नाम बदलकर श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी जी हुबली जंक्शन कर दिया गया था। आज के समय में लेकिन लोग इसे दोनों स्टेशन के नाम से जानते हैं।
why karnataka hubli junction railway station famous in india

दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे बिजी स्टेशन में से एक माना जाता है। यहां दिन-रात ट्रेनें चलाई जाती हैं। हमेशा आपको यहां यात्रियों की भीड़ देखने को मिलेगी। यही कारण है कि इसे भारत के सबसे ज्यादा भीड़ वाले स्टेशनों में से एक भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक का हुबली जंक्शन इतना फेमस क्यों हो रहा है। हुबली रेलवे स्टेशन के बारे में कई लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन यह स्टेशन पूरे देश में एक सबसे अलग स्टेशन में से एक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक के हुबली जंक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दिल्ली और कर्नाटक के हुबली जंक्शन के बीच अंतर?

  • आपको यह जानकर हैरानी होगी भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली जंक्शन में है। आपको देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के पास इतना लंबा प्लेटफॉर्म नहीं मिलेगा।
  • कर्नाटक का हुबली जंक्शन प्लेटफॉर्म 1,507 मीटर लंबा है। यानी 1.5 किमी लंबा
  • भारत के सबसे लंबे प्लेटफार्म का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में किया था।
  • प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेनें रूकती हैं। देश में ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो बहुत ज्यादा छोटे हैं। ऐसे में जब यहां ट्रेन रुकती है, तो यात्रियों को कोई सामान लेने के लिए लंबा चलना पड़ता है।

why karnataka hubli junction railway station famous in india

  • भले ही हुबली जंक्शन का प्लेटफॉर्म देश के सबसे बड़े प्लेटफार्म में से एक है। लेकिन यहां प्लेटफार्म की संख्या कम है।
  • हुबली जंक्शन में कुस 8 प्लेटफॉर्म बने हैं, यानी एक साथ 8 ट्रेनें खड़ी हो सकती हैं। लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुल 16 प्लेटफॉर्म हैं।
  • हुबली जंक्शन प्लेटफार्म को बनाने में लगभग 20 करोड़ का खर्च आया था।
  • हुबली से पहले सबसे बड़ा प्लेटफार्म गोरखपुर में था। इसकी लंबाई लगभग 1.3 किलोमीटर से थी। लेकिन हुबली जंक्शन के बनने के बाद यह देश का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गया।
why karnataka hubli junction railway station famous in indiaSDFGVB
  • अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
  • यही कारण है कि यह देश के सबसे फेमस रेलवे स्टेशन में से एक है।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP