herzindagi
image

दाल में तड़का लगाने के लिए जीरे का इस्तेमाल क्यों किया जाता है

अक्सर दाल बनाने के बाद हम जीरे का तड़का लगाते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? इसका जवाब मिला है, अगर नहीं..तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 12:38 IST

दाल बनाने के बाद अक्सर तड़का लगाया जाता है। तड़का लगाने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि एक अलग खुशबू भी देता है। हालांकि, जब बात तड़के की आती है, तो जीरा का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। जीरे के बिना तड़का अधूरा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दाल में तड़का लगाने के लिए जीरे का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है? 

क्या यह सिर्फ स्वाद के लिए होता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी छिपा है? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल आता है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी वजह से तड़के में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। 

स्वाद और खुशबू लाने का कम करता है

why is cumin used for dal tadka in hindi

जीरा जब गर्म तेल में डाला जाता है, तो यह चटकने लगता है। इसमें से भीनी-भीनी सी खुशबू आने लगती है और तेल स्वादिष्ट हो जाता है। यही खुशबू दाल के साथ जाकर मिल जाती है और स्वाद दोगुना बढ़ा देती है। वैसे भी दाल अपने आप में थोड़ी सादी होती है, इसलिए इसमें तड़के की जरूरत होती है। 

इसे जरूर पढ़ें- बिना प्याज और लहसुन के इन चीज़ों से लगाएं खाने में तड़का

दाल को संतुलित बनाने में करता है मदद

दाल में जीरा न सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, बल्कि गर्म तासीर को भी ठंडा करने का काम करता है। मगर दाल को संतुलित बनाने का भी काम करता है। आयुर्वेद में भी यह माना गया है कि तड़का खाने को संतुलित बनाने के काम करता है। स्वाद और तासीर के साथ जीरा खाने में बैलेंस करता है और एक टेक्सचर भी सही करता है।  

पारंपरिक खाने का है हिस्सा तड़का

why is cumin used for dal tadka (2)

दाल या खाने में तड़का लगाना एक पारंपरिक तरीका है। इसका इस्तेमाल भारतीय किचन में सदियों से किया जा रहा है, लोग चावल, सब्जी या दाल में तड़का लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, यह न सिर्फ एक परंपरा है, बल्कि कुकिंग का नया विज्ञान भी है। हमारे पूर्वजों ने देखा कि जीरा स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में संतुलन लाता है, इसलिए इसे खाना पकाने का अनिवार्य हिस्सा बना दिया गया।

दूसरे मसाले से साथ तालमेल बिठाना 

जब दाल में जीरे के साथ हींग, लहसुन, लाल मिर्च या धनिया पाउडर जैसे मसाले डाले जाते हैं, तो जीरा उनके बीच एक ब्रिज का काम करता है। वह सारे मसालों को एकजुट कर स्वाद में तालमेल बैठता है। यही कारण है कि जब तड़का सही तरीके से लगाया जाए, तो दाल का हर कौर स्वादिष्ट लगता है। इसलिए कई लोग इसके साथ प्याज भी डालना पसंद करते हैं।  

सिर्फ एक चुटकी जीरा आता है काम

आपने अक्सर देखा है कि यह एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है। मगर इसमें भी इसका बड़ा असर दिख सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्वाद खराब कर सकता है। इसलिए कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद सिर्फ आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: 'अरहर की दाल' में ये 5 तरह के तड़के लगाएं और दाल को स्‍वादिष्‍ट बनाएं

जीरा को रेसिपी में कब डालें?

What are the spices in dal tadka

अक्सर लोग रेसिपी में जीरा कब और क्यों डालने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कुछ लोग पहले डाल देते हैं, तो कुछ लोग बाद में जीरा डालना पसंद करते हैं। हालांकि, यह आपकी डिश डिसाइड करती है, लेकिन जीरा शुरुआत में डालने से इसका स्वाद मिट्टी जैसा, तीखा और हल्का आता है। वहीं, इसे आखिर में डालने से हर्बल नोट्स ज्यादा आएंगे। स्वाद भी बढ़ेगा और डिश में एक अलग रंग भी आएगा।  

जीरे का इस्तेमाल आप पहले या फिर बाद में डिश के हिसाब से कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)      

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।