हनुमान जी के आगे 'भगवान' शब्द क्यों नहीं लगता है?

हनुमान जी को अक्सर 'भगवान' के बजाय हनुमान जी, बजरंगबली, संकटमोचन या पवनपुत्र जैसे नामों से पुकारा जाता है। हनुमान जी का हर एक नाम उनके जीवन, भक्ति और उनके आध्यात्मिक स्थान को दर्शाता है। हालांकि, उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है लेकिन नाम के साथ या हनुमान जी के नाम के आगे 'भगवान' शब्द का प्रयोग वर्जित माना गया है। इसके पीछे का कारण जब हमने वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इससे जुड़ा तर्क समझाया।
हनुमान जी के लिए भगवन शब्द का प्रयोग क्यों नहीं होता है?
हनुमान जी को भगवान न कहे जाने का एक प्रमुख कारण उनका सेवक भाव है। वे स्वयं को कभी भी श्री राम के समान ईश्वर नहीं मानते थे बल्कि उनके परम भक्त और दास के रूप में जानते थे। उनका पूरा जीवन श्री राम की सेवा और भक्ति को समर्पित रहा। उन्होंने अपना सर्वस्व त्यागकर केवल सेवा धर्म को ही अपनाया।

हालांकि हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है जो उन्हें स्वाभाविक रूप से देवत्व प्रदान करता है फिर भी वे अपनी शक्तियों और दिव्य स्वरूप पर कभी अहंकार नहीं करते थे। उनकी विनम्रता का गुण इतना अधिक था कि उन्होंने स्वयं कभी भी अपने लिए 'भगवान' की उपाधि स्वीकार नहीं की। भक्त भी उनके इसी सेवक रूप को अधिक पूजते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या जिस रास्ते से हनुमान मंदिर जाते हैं उसी रास्ते से लौटकर नहीं आना चाहिए?
हनुमान जी उन चिरंजीवियों में से एक हैं जो आज भी पृथ्वी पर उपस्थित माने जाते हैं। उन्हें कलियुग में सबसे अधिक जागृत देव माना जाता है जो भक्तों के दुखों को हरते हैं। उन्हें शक्ति, बुद्धि और विद्या का देवता भी कहा जाता है। लोग उन्हें एक ऐसे देवता के रूप में पूजते हैं जो उनके बीच रहते हैं और उनकी सहायता के लिए तुरंत प्रकट हो जाते हैं।

पौराणिक कथा भी कहती है कि जब हनुमान जी ने अपनी तपस्या पूर्ण की थी तब शिव जी और ब्रह्म देव ने उन्हें भगवान की उपाधि सौंपी थी और भगवान के रूप में पूजे जाने का वरदान दिया था, लेकिन तब हनुमान जी ने उनसे यह कहा था कि वे भगवान शब्द को स्वीकार नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह श्री राम के अपमान के समान माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को हनुमान मंदिर में करें ये चमत्कारी उपाय, धन संबंधी समस्याएं होंगी कम
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
- हनुमान जी के मंदिर में हर मंगलवार को माचिस की डिब्बी चढ़ाने से क्या होता है?
- आप यदि हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में माचिस की एक डिब्बी चुप-चाप रखकर चली आती हैं, तो आपके सारे रुके काम बनने लग जाते हैं।
- हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय क्या है?
- बस आप मंगलवार के दिन हर समय मन ही मन जय श्री राम का जाप करें। हनुमान जी आपसे प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामना पूरी कर देंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।