herzindagi
bhangarh fort is scariest place

भानगढ़ क्यों है उत्तर-भारत की सबसे बड़ी डरावनी जगह, जानिए

आइए इस लेख में उस फोर्ट की कहानी के बारे में जानते हैं जिसे उत्तर-भारत के सबसे दरवानी फोर्ट में शामिल किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2022-05-04, 12:22 IST

राजस्थान! रेगिस्तान के बीच में मौजूद एक खूबसूरत भारतीय राज्य। इस राज्य का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान महल, विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और एक से एक बेहतरीन पैलेस आदि का नाम दिमाग में आता है। यह एक ऐसा राज्य है जहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स को देखने के लिए लोग पहुंचते हैं।

लेकिन इस राज्य में ऐसी कई जगहें भी हैं जिसकी गिनती सबसे डरावनी जगहों में भी की जाती हैं। इन्हीं में से एक है भानगढ़ फोर्ट। रात तो छोड़ दीजिए यहां कई बार दिन के उजाले में भी लोग अकेले घूमने जाने से डरते हैं। इस फोर्ट को उत्तर-भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थान में से भी एक माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्यों इसे डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है और इसके पीछे क्या है कहानी।

क्या है डरावना एहसास?

bhangarh fort is scariest place in india inside

भानगढ़ फोर्ट के किस्से सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है। कहा जाता है कि कई भुतहा कारणों की वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के लोग इस फोर्ट में सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले किसी को भी जाने नहीं देते हैं। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यहां पर अजीब सा एहसास होता है और ऐसे लगता है जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो। कई लोगों का मानना है कि फोर्ट से चिल्लाने, रोने की आवाज़े और चूड़ियों के खनकने की आवाजे भी सुनाई देती हैं।

इसे भी पढ़ें:आगरा की इन भुतहा जगहों पर कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा, जानें क्यों?

क्या सच में किसी साधु ने दिया था श्राप?

bhangarh fort is scariest place in india inside

हालांकि, लेखक इसका दावा नहीं करता है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट पर एक साधु का श्राप है। इस कहानी को लेकर कहा जाता है कि साधु ने फोर्ट के राजा के सामने कुछ शर्ते रखीं, लेकिन राजा उन शर्तों को पूरा नहीं कर सका और साधु ने श्राप दे दिया। इस घटना के बाद उस समय भी लोग जाने से डरने लगे।(रहस्यमयी फोर्ट्स)

यह विडियो भी देखें

सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले जाना है माना

bhangarh fort is scariest place inside

वैसे तो रात में भानगढ़ फोर्ट के अंदर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के लोग शाम होते ही सैलानियों को बाहर निकालने में लग जाते हैं। सूर्यास्त के पहले ही सभी लोगों को फोर्ट से बाहर निकाल दिया जाता है। इसके अलावा सूर्योदय से पहले इस फोर्ट में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। (दिल्ली की डरावनी जगहें) कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस फोर्ट के अंदर रात में रुकने के लिए गया वो अगले दिन कहानी बताने के लिए नहीं लौटा।

क्या किसी ने फोर्ट में रुकने की कोशिश की?

bhangarh fort inside

भानगढ़ फोर्ट से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं। स्थानीय लोगों कि माने तो ऐसा कहा जाता है कि एक बार यहां तीन दोस्तों ने रुकने का फैसला किया, क्योंकि वो जानना चाहते थें कि क्या सच में यह एक डरावनी जगह है। कहा जाता है उन्होंने रात तो गुजार लिए, लेकिन अगले दिन जब फोर्ट से घर जा रहे थें तो एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है सतपुली हिल, दिल्ली से तक़रीबन 294 किमी है दूर

भानगढ़ फोर्ट का इतिहास

horror fort inside

आपको बता दें कि भानगढ़ फोर्ट राजस्थान के अलवर में मौजूद है। इस फोर्ट का निर्माण 17 वीं शताब्दी में मान सिंह प्रथम द्वारा किया गया था। कहा जाता है कि मान सिंह प्रथम ने अपने भाई माधो सिंह प्रथम के लिए बनवाया था। आपको बता दें कि माधो सिंह उस समय अकबर के सेना में जनरल के पद पर तैनात थे।(भारत के 10 सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध फोर्ट्स)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,amyscrypt)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।