वैदिक काल से लेकर प्राचीन काल और प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल और आधुनिक काल के कुछ समय तक भारत में ऐसे कई फोर्ट्स का निर्माण हुआ, जो आज भी किसी अद्भुत से कम नहीं है। प्राचीन काल में अधिक संसाधन नहीं होने के बाद भी इस बारीकी और अनोखे तरीके से किलों का निर्माण हुआ, जो आज कई भारतीय फोर्ट्स विश्व धरोहर में भी शामिल है। भारतीय इतिहास में भी ऐसे कई शासक थे जिन्होंने अपने शासनकाल में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और रहस्यमयी फोर्ट्स का निर्माण करवाया। इन फोर्ट्स में घूमने के लिए आज भी हजारों सैलानी जाते रहते हैं। आज इस लेख में हम आपको <strong>भारत के 10 सबसे प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध फोर्ट्स</strong> के बारे में कुछ ज्ञानवर्धक बाते बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
इस एतिहासिक फोर्ट का निर्माण लगभग 1639 के आसपस मुग़ल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह महल देश की राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में मौजूद हैं। विशाल दीवारों, रचनात्मकता डिजाइन देखते ही बनता है।हर साल देश के प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज इसी किले पर फहराया जाता है। साल 2007 में लाल किला को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में नामित किया गया था।
कर्नाटक के कावेरी नदी के पास निर्मित यह महल समूचे दक्षिण भारत के लिए किसी दिन खास हुआ करता था। इस महल को दक्षिण के शासक टीपू सुल्तान का महल कहा जाता था। इस महल का निर्माण साल 1454 के आसपास किया गया था। इस महल पर कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार ने भी राज किया था। आजादी के बाद इसे एक पर्यटक स्थल में बदल दिया गया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
जैसलमेर किला भारत के राज्य राजस्थान राज्य में मौजूद है। इस किले को तक़रीबन 800 सौ साल से अधिक पुराना समझा जाता है। इस किले का निर्माण उस समय के राजपूत शासक रावल जैसल ने साल 1156 के आसपास बनवाया था। आज यहां हजारों सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। इसका निर्माण दुश्मनों से सुरक्षित रहने के लिए एक पहाड़ पर करवाया गया था।
हिमाचल के वादियों में निर्मित सबसे प्राचीन और सबसे अद्भुत फोर्ट्स में से एक है कांगड़ा किला। इस किले का निर्माण कटोच वंश के शासकों ने किया था। कहा जाता है कि इस किले का जिक्र महाभारत में भी है। मध्यकाल में इस महल को लूटने के लिए कई आक्रमण हुए थे। साल 1009 में महमूद गजनी, 1360 में फिरोज शाह तुगलक और 1540 में शेरशाह ने इस महल पर हमला किया था।
आंध्र प्रदेश के शहर हैदराबाद में मौजूद गोलकोंडा किला दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन और सबसे फेमस फोर्ट्स में से एक है। यह फोर्ट्स अपनी भव्य संरचना के लिए जाना जाता है। इस किले को किसी एक समय में नहीं बल्कि अलग-अलग समय में कई शासकों ने मिलकर निर्माण करवाया था। गोलकोंडा किले एक ग्रेनाइट पहाड़ को काटकर निर्माण कराया गया है।
महाराष्ट्र का सबसे प्राचीन, बड़ा और सबसे प्रसिद्ध किले में शामिल पन्हाला किला कोल्हापुर के पास सह्याद्री पर्वत मौजूद है। इस किले का निर्माण साल 1178 और 1209 के बीच में कराया गया था। कहा जाता है कि यह किला मराठाओं, मुगलों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को शामिल करने का केंद्र हुआ करता था। शिवाजी महाराज और आदिल शाह जैसे शासकों ने इस महल पर राज किया है।
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से कुछ ही दूरी पर मौजूद पर विश्व विख्यात आगरा का किला। माना जाता है कि साल 1558 में अकबर द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था। उस समय यह फोर्ट मुग़ल साम्राज्य का निवास स्थल हुआ करता था। आगरा का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में भी शामिल है। 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान लड़ाई में इस किले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मध्य प्रदेश के साथ-साथ भारत का सबसे शानदार और सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है ग्वालियर किला। अद्भुत वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना माना जाता है इस महल को। इस विश्व विख्यात महल को मान सिंह तोमर 1486-1516 ई के आसपास निर्माण करवाया गया था। यह किला मुगलों का गढ़ हुआ करता था मध्यकाल में।
भारत के सबसे बड़े और राजस्थान का सबसे भव्य किला चित्तौड़गढ़ किला है। इसे किले का निर्माण बेरच नदी पर किया गया है। इस किले के अंदर 84 जल निकाय मौजूद थे, जो अब कुछ बंद हो चुके हैं। इस किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में चित्रांगद मौर्य के द्वारा करवाया गया था। बाद में इस महल पर वीर महाराणा प्रताप सिंह ने कई वर्षों तक राज किया था।
मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में मौजूद है। इसे तक़रीबन पांच सौ साल से भी अधिक पुराना किला समझा जाता है। इस किले को राव जोधा द्वारा लगभग 1459 में निर्माण करवाया था। इस महल को एक पहाड़ी की चोटी पर निर्माण करवाया गया था ताकि दुश्मन हमला न कर सके है। इस महल में मौजूद संग्रहालय में हथियारों, वेशभूषा आदि को देख सकते हैं।