अचार को स्टोर करने के लिए कौन सा बर्तन है सही? चीनी, कांच, मिट्टी या प्लास्टिक जानें

गर्मियां शुरू होते ही मार्केट में आम या कच्ची कैरी मिलना शुरू हो जाता है। फलों का राजा आम, जिसके आने का हर कोई बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम के इस सीजन में लोग तरह-तरह के आम से बनी डिशेज और डेजर्ट का मजा लेते हैं। लोग इस सीजन में आम से बनी मिठाई, पापड़, ड्रिंक और अचार समेत कई सारी चीजें बनाते हैं। आम के इस सीजन लोग कुछ बनाएं या न बनाएं अचार जरूर डालते हैं।
अचार बनाने का तरीका सभी का अलग होता है, सब अपने-अपने हिसाब से अचार बनाते हैं। अचार तो सभी की स्वादिष्ट होता है, लेकिन उसे स्टोर करने में लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उसमें फफूंदी लग जाती है। फफूंदी लगने या अचार के खराब होने का एक कारण इसे स्टोर करने वाले कंटेनर का मटेरियल भी है।
आप जिस तरह के कंटेनर में अचार को स्टोर करते हैं, अचार को लंबे समय तक खराब होने या न होने में महत्वपूर्ण है। यदि आपको भी यह नहीं पता कि अचार को रखने के लिए कौन सा बर्तन सही होगा, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
कांच के जार में सालों साल स्टोर करें अचार
आज के समय में कांच का जारआसानी से सभी घरों में मिल जाता है और इसमें चीजें रखने से मटेरियल और सामग्री रिएक्ट नहीं करती है। इसलिए यह अचार और बाकी चीजें स्टोर करने के लिए बेस्ट है। अचार का स्वाद खट्टा और मसाले दार होता है, जो दूसरे बर्तनों के धातु के साथ रिएक्ट कर जाता है। ऐसे में अचार सालों साल अपने स्वाद और सुगंध को बरकरार रखे, इसलिए आप हमेशा कांच के जार में ही अचार को स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: पके हुए फलों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये अमेजिंग टिप्स
मिट्टी या पत्थर के बर्तन में रखें अचार
अचार रखने के लिए मिट्टी का बर्तन सबसे बेस्ट है, लेकिन मिट्टी के नए बर्तन में आपको अचार नहीं रखना चाहिए। पहले के समय में जब प्लास्टिक या दूसरे धातु के बर्तन में मार्केट में नहीं आया था, तब लोग पत्थर और मिट्टी के पुराने बर्तनों में अचार बनाकर रखते थे।
अचार रखने के लिए लोग पके हुए पुराने मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते थे। नए मिट्टी के बर्तन में अचार रखने से अचार का रस या तेल मिट्टी सोख लेता था, इसलिए पुराने और पके हुए मिट्टी का बर्तन बेस्ट होता है। मिट्टी के बर्तन में अचार रखने से अचार के पोषण मूल्य भी बढ़ते हैं और खराब भी नहीं होता।
चीनी के बर्तन में फ्रेश रहेगा अचार
चीनी के बर्तन में भी अचार रखने से वह अपने स्वाद और सुगंध में बदलाव नहीं लाता है। चीनी मिट्टी के बर्तन में अचार में उपयोग होने वाले सामग्री रिएक्ट नहीं करते, जिससे अचार खराब नहीं होता है।
स्टील, तांबा, पीतल और कांसे में न रखें अचार
स्टील, तांबा, पीतल और कांसे के बर्तन में अचार नहीं रखना चाहिए। अचार का स्वाद खट्टा होता है और तांबा, पीतल और कांसे के धातु खट्टी चीजों से रिएक्ट करता है, जिससे अचार खराब हो जाता है। वहीं प्लास्टिक के डिब्बे में अचार रखने से कंटेनर माइक्रो प्लास्टिक रिलीज करता है, जो हेल्थ के लिए सही नहीं है। इसके अलावा स्टील के बर्तन में अचार रखने से बर्तन में छेद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: नहीं खराब होंगी सब्जियां, जान लें स्टोर करने के लिए अमेजिंग तरीके
नोट- अचार चाहे जिस भी बर्तन में रखें, ढक्कन हमेशा बंद करके रखें, ताकि अचार में नमी या हवा न पड़े।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।