दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जो बेहद अनोखी और अलग हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत खास है। हम आपको इस लेख में एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जिसकी कोई भी राजधानी नहीं है। इस देश का नाम नाउरू है। यह देश कुछ छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। इसे सबसे छोटा द्वीपीय देश कहा जाता है।
कहां पर स्थित है नाउरू?
नाउरू को नॉरू भी कहा जाता है। यह देश मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य है और यह दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। साल 1907 से नाउरू में फॉस्फेट का खनन किया जा रहा है।(ये 6 जगहें हैं धरती का स्वर्ग, यहां के खूबसूरत नजारे आपको देंगे चैन और सुकून)
दशकों तक यह नाउरू का मुख्य संसाधन और एकमात्र निर्यात था। इससे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी माना जाता था।
इसे जरूर पढ़ें- भारत में मौजूद वो आइलैंड्स जहां जाने को तरसते हैं लोग
नाउरू में टूरिस्ट भी आते हैं बहुत कम
नाउरू को 'सुखद द्वीप' भी कहा जाता है क्योंकि ऐसा भी माना जाता है कि यहां के ज्यादातर निवासी आराम और खुशहाल जीवन जीते हैं। साल 2018 की जनगणना के अनुसार, यहां की जनसंख्या केवल 11 हजार के आसपास थी। इस देश के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसके कारण टूरिस्ट की भीड़ यहां नहीं उमड़ती हैं।
इस देश की आधिकारिक मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है और इस क्षेत्र के निवासियों या मूल निवासियों को नाउरून कहा जाता है। कम जनसंख्या होने के कारण भी यह देश राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में भी भाग लेता है।
इसे जरूर पढ़ें- कैसी हैं ये जगहें जहां कभी सूरज दिखता ही नहीं!
नाउरू में कितने एयरपोर्ट हैं?
नाउरू में केवल एक ही एयरपोर्ट है, जिसका नाम 'नॉरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा' है। करीब 3,000 साल पहले इस देश को माइक्रोनेशिया और पॉलिनेशियन द्वारा बसाया गया था।(पानी से है प्यार तो एक बार जरूर घूमने जाएं मालदीव)
धीरे-धीरे इस देश की आबादी बढ़ी लेकिन फिर भी आज के समय में इसकी आबादी बाकि देशों के मुकाबले काफी कम है।
नाउरू देश के बारे में आफको ये सभी खास बातें जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों