herzindagi
image

पासपोर्ट तैयार है, तो बेफिक्र हो जाइए! इन 6 देशों में इंडियंस को तुरंत मिलती है एंट्री

वैसे तो भारत में घूमने के ल‍िए एक से एक खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, लेक‍िन व‍िदेश की बात ही अलग होती है। यहां जाने का सपना हर क‍िसी का होता है। अगर आपके पास पासपोर्ट है और वीजा बनवाने के चक्‍कर में नहीं पड़ना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ देश ऐसे हैं जो इंड‍ियंस को वीजा-ऑन-अराइवल या वीजा फ्री एंट्री की सुविधा देते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-04, 12:00 IST

घूमना-फ‍िरना भला क‍िसे पसंद नहीं होता है। फॉरेन घूमने का सपना तो हर क‍िसी का होता है। हालांक‍ि, व‍िदेश जाना इतना आसान भी नहीं होता है। लोग जैसे-तैसे पासपोर्ट तो बनवा लेते हैं, लेक‍िन वीजा बनवाने के चक्‍कर में लोग परेशान हो जाते हैं। लंबा पेपर वर्क, इंतजार और ये डर कि वीजा मिलेगा या नहीं, ट्रिप का मजा खराब कर देता है। हालांक‍ि, अब आपको परेशान हाेने की जरूरत नहीं है, क्‍योंक‍ि दुन‍िया में ऐसे कई खूबसूरत देश हैं, जहां जाने के ल‍िए आपको इतना झंझट नहीं झेलना पड़ेगा।

जी हां, हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंड‍ियंस को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो वीजा फ्री एंट्री भी देते हैं। आइए उन देशों के बारे में जानते हैं-

थाईलैंड (Thailand)

ये इंडियन ट्रैवलर्स का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन है। बैंकॉक की भीड़भाड़ भरी गलियां हों या फुकेट और क्राबी के बीच, हर तरह का मजा थाईलैंड में है। खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक सबकुछ यहां पर बजट में मिल जाता है। यहां पर इंडियंस 60 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं। बस 1 मई 2025 से TDAC (Thailand Digital Arrival Card) ऑनलाइन अप्लाई करना जरूरी होगा। आप यहां नवंबर से फरवरी के बीच में जा सकते हैं।

foreign trip

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका भारत के बिलकुल पास है। यहां का कल्चर भी मिलता-जुलता है। मंदिर, चाय के बागान और खूबसूरत बीच यहां की पहचान हैं। यहां जाने के लिए भारतीयों को ETA (Electronic Travel Authorization) ऑनलाइन मिल जाता है। इसके बाद वे 30 दिन तक रुक सकते हैं। इसकी सबसे खास बात तो ये है क‍ि इसमें डबल एंट्री की सुविधा भी मिलती है। वेस्ट और साउथ कोस्ट में जाने का सबसे अच्‍छा समय दिसंबर से अप्रैल का होता है, जबक‍ि ईस्ट कोस्ट जाने के ल‍िए मई से अक्टूबर है।

इसे भी पढ़ें: विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, नए साल का जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं

मालदीव (Maldives)

मालदीव तो हर कोई जाना चाहता है। सेल‍िब्र‍िटीज की भी सबसे पहली पसंद मालदीव ही है। ओवरवॉटर विला का सपना हो या बजट आइलैंड स्टे, मालदीव हर ट्रैवलर की विशलिस्ट में है। यहां ऑन-अराइवल वीजा फ्री है। यहां घूमने का सबसे अच्‍छा समय द‍िसंबर से अप्रैल का होता है।

मॉरीशस (Mauritius)

मॉरीशस फैमिली और हनीमून ट्रिप दोनों के लिए परफेक्ट डेस्‍ट‍िनेशन है। आप यहां समुद्र किनारे लंबा समय बिता सकते हैं। सबसे खास बात तो ये है क‍ि यहां इंडियन पासपोर्ट पर प्री-अप्रूवल वीजा की जरूरत नहीं होती है। आप साल में छह महीने तक यहां रुक सकते हैं। यहां घूमने का बेस्‍ट टाइम मई से दिसंबर है।

इंडोनेशिया (Indonesia)

बाली तो इंडियन्स का दूसरा घर ही बन चुका है। यहां के बीच, मंदिर और नाइटलाइफ सबकुछ पसंद की जाती हैं। यहां पर आपको ऑन-अराइवल या ई-वीजा के दोनों ऑप्शन म‍िल जाएंगे। आप यहां मई से स‍ितंबर के बीच जा सकते हैं।

travel tips

सेशेल्स (Seychelles)

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं तो सेशेल्स बेहतरीन ऑप्‍शन है। यहां किसी प्री-अप्रूवल वीजा की जरूरत नहीं होती है। आप यहां पर तीन महीने तक स्‍टे कर सकते हैं। यहां जाने का बेस्‍ट टाइम अप्रैल से मई और सितंबर से नवंबर है।

क्या करें और क्‍या न करें

  • पासपोर्ट कम से कम 6 महीने के लिए वैलिड हो।
  • पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखें।
  • फंड्स और होटल बुकिंग का प्रूफ दिखाने के लिए तैयार रहें।
  • वीजा ड्यूरेशन से ज्‍यादा न रुकें।
  • अधूरी एप्लिकेशन न डालें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे ट्रैवल इंश्योरेंस न भूलें।

इसे भी पढ़ें: भारतीय नागरिकों के लिए आए वीजा के नए अपडेट यात्रा को बना देंगे आसान, जानें कैसे कर पाएंगी सफर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।