खजूर और छुहारे में क्या अंतर है? जानें कैसे किया जाता है इस्तेमाल

खजूर न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं। वैसे तो आमतौर पर खजूर को रमजान में ज्यादा खाया जाता है और छुहारे का इस्तेमाल खीर या मीठा बनाने के लिए किया जाता है। मगर कई लोग ऐसे भी हैं जो खजूर और छुहारे को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में अंतर होता है।
ये दोनों भले ही दिखने में एक ही तरह के दिखते हों, लेकिन इसका इस्तेमाल और स्वाद बहुत ही अलग होता है। तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों के बीच में अंतर क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
खजूर क्या है?

खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। आमतौर पर इसका पेड़ होता है, जिसका सेवन बिना सुखाए ही किया जाता है। वैसे तो इसका रंग गहरा भूरा या लाल हो सकता है। इसका स्वाद मीठा और काफी रसीला होता है। इसकी बनावट बहुत ही छोटी और बड़ी भी हो सकते हैं, जिसे खाली खाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- मेहमानों के लिए बनाएं यह खास हलवा, जानें बनाने की विधि और टिप्स
छुहारा क्या है?

छुहारे दरअसल खजूर का सूखा हुआ हिस्सा है। इसे सुखाकर तैयार किया जाता है, कुल मिलाकर कहा जा सकता है जब खजूर का पानी सूख जाता है, तो वो छुहारा बन जाता है। इसलिए इसकी बनावट सख्त हो जाती है और स्वाद की तुलना में ज्यादा मीठा हो जाता है। हालांकि, छुहारे को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयों में किया जाता है।
क्या है दोनों के बीच में अंतर?
- खजूर ताजे और मुलायम होते हैं, जबकि छुहारे सख्त और सूखे होते हैं।
- खजूर में नमी होती है, जो इन्हें रसीला बनाती है। वहीं, छुहारे में नमी न होने की वजह से वे सख्त दिखते हैं।
- खजूर का स्वाद हल्का और रसीला होता है, जबकि छुहारे का स्वाद मीठा और गाढ़ा होता है।
- छुहारे का स्वाद खजूर की तुलना में ज्यादा मीठा होता है, क्योंकि सूखने की वजह से इनमें मीठापन बढ़ जाता है।
- खजूर को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए फ्रिज में रखना पड़ता है, जबकि छुहारे को नॉर्मल तापमान पर लंबे समय तक रखा जा सकता है।
- खजूर की शेल्फ लाइफ छुहारे की तुलना में कम होती है।
- खजूर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि छुहारे में पानी की कमी की वजह से सूख जाते हैं।
- दोनों में फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी की अच्छी मात्रा होती है।
कैसे किया जाता है खजूर का इस्तेमाल?

- खजूर को स्नैक, मिठाईयों या एनर्जी बार में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- रोजा खोलने के लिए भी खजूर का सेवन किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
- खजूर का इस्तेमाल शेक, स्मूदी और डेजर्ट में मिठास के लिए भी किया जाता है।
- यह पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
इसे जरूर पढ़ें- खजूर असली है या नकली कैसे करें पहचान?
कैसे किया जाता है छुहारे का इस्तेमाल?
- छुहारे का इस्तेमाल अक्सर सर्दियों में किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्मी देने का काम करता है।
- इसे दूध में उबालकर पीने से ताकत मिलती है और यह ठंड के मौसम में शरीर को सर्दी-खांसी से बचने में मदद करता है।
- भारतीय मिठाइयों जैसे लड्डू, हलवा, और खीर में छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है।
- यह आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल होता है, खासकर कमजोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए।
उम्मीद है कि आप समझ ही गए होंगे कि छुहारे और खजूर में क्या अंतर होता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।