जामुन एक भारतीय फल है और ब्लूबेरी विदेश में मिलने वाला लोकप्रिय फल और सुपर फ्रूट है। दोनों ही फलों की अपनी विशेषता और स्वाद है। लेकिन अगर कोई पहली बार ब्लूबेरी देखे तो कंफ्यूज हो सकता है कि कहीं यह जामुन तो नहीं है। जामुन आमतौर पर थोड़े बड़े होते हैं और ब्लूबेरी गोल आकार में होती है। इसके अलावा ऐसी अन्य कई भिन्नताएं हैं, जो इन दो शानदार फलों में देखी जा सकती हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम इन दोनों फलों के बारे में विस्तार से जानें।
भारत में ब्लूबेरीज को नील बदरी कहते हैं और यह छोटे और काले-जामुनी रंग के फल होते हैं। इनमें भी दो तरह की ब्लूबेरी होती है रेबिटआई और हाईबुश ब्लूबेरी। हाईबुश, जल्दी पकती हैं और विंटर सीजन में अच्छी तरह से ग्रो करती हैं। इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।
इन्हें जावा प्लम भी कहते हैं और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा माना जाता है। इसका गूदा पिंक और व्हाइट रंग का होता है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला एक लोकप्रिय फल है। यह भारत के साथ-साथ श्री लंका और नेपाल में पाया जाता है। इसके अलावा जामुन फ्लोरिडा में भी पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: मिल्क शेक और स्मूदी में होता है यह छोटा सा अंतर, जानिए
जामुन काफी जूसी होता है और इसका स्वाद थोड़ा-सा टार्टर होता है। मीठा होने के साथ-साथ यह एक कसैला स्वाद प्रदान करता है। इसमें पतले बीज भी होते हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए।
ब्लूबेरीज का स्वाद मीठा होता है और इसका एक मस्की फ्लेवर होता है। इसका स्वाद खट्टा भी हो सकता है, वो इनके पकने पर निर्भर करता है। यह साइज में छोटी होती है, लेकिन बहुत ही रसीला फल होता है।
जामुन पोषण से भरपूर फल है। जामुन में ग्लूकोज और पानी की अच्छी मात्रा होती है। 100 ग्राम जामुन से 62 कैलोरी और 18 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। वहीं, 15 मिलीग्राम कैल्शियम और फास्फोरस होता है। इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, कैरोटीन, फोलिक एसिड, फाइबर होता है, लेकिन कम मात्रा में।
ब्लूबेरी में फाइबर, विटामिन-सी, के, मैंग्नीस और पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसमें सोडियम भी कम होता है और इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, जो शरीर में कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: आखिर चीज़ और पनीर में क्या है अंतर, दोनों में से कौन सा है स्वास्थ्य के हिसाब से बेहतर
जामुन और ब्लूबेरी (ब्लूबेरी खाने के तरीके) ऐसे फल हैं, जिन्हें बाकी फलों की तरह अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इन्हें साफ पानी से 4-5 बार धोना चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें चिल्ड पानी में 2-3 मिनट डुबोकर रखें और फिर साफ करके सेवन कर सकते हैं। कई बार इनमें वैक्स की परत भी होती है। इसलिए इन फलों को कुछ देर सिरके और गर्म पानी में 2 मिनट के लिए डुबोकर रखें और फिर इनका सेवन कर सकते हैं।
दोनों ही फल, हेल्थ के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इन दोनों की अनगिनत लाभ होते हैं, जो आपको एक हेल्दी लाइफ प्रदान कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।