herzindagi
tatkal passport

जानिए क्या होता है तत्काल पासपोर्ट

तत्काल पासपोर्ट वे लोग बनवाते हैं जिन्हें किसी कारण से जल्दी यात्रा करना होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं, तत्काल पासपोर्ट से जुड़ी कुछ खास बातें। 
Editorial
Updated:- 2024-07-13, 10:16 IST

दुनिया घूमने का मन किसका नहीं होता। विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट होना जरूरी है। बिना इसके आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, पासपोर्ट बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है । पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर तमाम चीजें करने के बाद ही पासपोर्ट बनता है। कई लोगों  को अचानक विदेश जाना होता है। ऐसे में वह तत्काल पासपोर्ट बनवाते हैं। हालांकि, आज भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें तत्काल पासपोर्ट के बारे में पता नहीं होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि तत्काल पासपोर्ट क्या होता है।

पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत  भारत सरकार कई तरह  का पासपोर्ट जारी करती  है। इनमें  सामान्य पासपोर्ट, राजनयिक पासपोर्ट, सरकारी पासपोर्ट और आपातकालीन पासपोर्ट शामिल हैं । इन सभी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने का तरीका अलग-अलग होता है। कई पासपोर्ट को बनने में 1 महीने से ज्यादा का समय लग जाता है, तो वहीं कुछ पासपोर्ट काफी जल्दी बन जाते हैं।

तत्काल पासपोर्ट क्या होता है

tatkal passport documents

  • तत्काल पासपोर्ट बनवाना आसान होता है।
  • यह पासपोर्ट काफी जल्दी बन जाता है।
  • इस पासपोर्ट के लिए पुलिस जांच की जरूरत नहीं होती है।
  • यह आवेदन देने के एक दिन के अंदर ही बनकर तैयार हो जाता है।
  • वहीं, पुलिस वेरिफिकेशन में 3 से 4 दिन का समय लगता है।

तत्काल पासपोर्ट किन्हें मिलता है

तत्काल पासपोर्ट सभी लोगों को नहीं मिलता है। यह केवल उन लोगों को मिलता है जिन्हें इमरजेंसी हो। इसके लिए आपको बताना होगा कि आपको किस वजह से  तत्काल पासपोर्ट चाहिए। अगर आपको पढ़ाई या  इलाज के लिए किसी दूसरे देश जाना है, तो आपको तत्काल पासपोर्ट मिल जाएगा। वहीं, अगर आप घूमने के लिए तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो यह आपको नहीं  मिलने वाला है।

इसे भी पढ़ें : तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया

यह विडियो भी देखें

तत्काल पासपोर्ट की फीस

तत्काल पासपोर्ट के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करने होंगे । इसके बाद, आपको 3,500 रुपये देने होंगे ।वहीं, नॉर्मल  पासपोर्ट के लिए केवल 1,500 रुपये का भुगतान करना होता है।

इसे भी पढ़ें : वेटिंग टिकट पर लिखे GNWL, PQWL और RQWL का क्या होता है मतलब? आप भी जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।