प्रीमियम तत्काल टिकट क्या है?
तत्काल टिकट की तरह इस कोटा के तहत भी आप बुकिंग एक दिन पहले कर पाते हैं। हालांकि, इसका प्राइस तत्काल टिकट के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। भारतीय रेलवे, प्रीमियम तत्काल कोटे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी कुछ सीटें आरक्षित रखता है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया का समय भी तत्काल के साथ ही शुरू होता है, बस जो यात्री प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करते हैं, उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। टिकट की मांग ज्यादा होने पर प्रीमियम तत्काल टिकट यात्रियों को दी जाती है।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, पहली बार सफर करने वाली हैं तो जान लें पूरी जानकारी
तत्काल टिकट क्या है?
भारतीय रेलवे कुछ सीटें तत्काल सफर करने वाले यात्रियों के लिए आरक्षित रखता है। इसमें भी आपको एक टिकट के लिए डबल पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन प्रीमियम तत्काल में प्राइस और भी ज्यादा हो जाता है। जिन लोगों को तत्काल में सीटें नहीं मिल पाती हैं, वह लास्ट में प्रीमियम तत्काल से टिकट बुक करने का ऑप्शन चुनते हैं।ट्रेन में यात्रा के दौरान नियमआपको पता होंगे, तो आपको यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन के General और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
प्रीमियम तत्काल और तत्काल टिकट में क्या अंतर है?
- तत्काल टिकट के लिए अगर आप 1500 वाली टिकट का 3000 रुपये दे रहे हैं, तो प्रीमियम तत्काल के लिए आपको 4000 से 4500 रुपये तक भी देने पड़ सकते हैं।
- तत्काल टिकट बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकती हैं, लेकिन प्रीमियम तत्काल टिकट आप ऑनलाइन बुक नहीं कर सकते। इसके साथ ही एजेंट भी इस कोटा के लिए आपको टिकट बुक करके नहीं दे सकते।
- प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए कोई नियम तय नहीं है। कोई भी यात्री इस टिकट के लिए बुकिंग कर सकता है।
- दोनों तरह के तत्काल टिकट बुकिंग का समय एक ही है। स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से और एसी तत्काल बुकिंग का समय 11 बजे से शुरू होता है।
- इसी तरह प्रीमियम तत्काल बुकिंग में सुबह 10 बजे से स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग होती है और एसी क्लास के लिए 11 बजे से होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों