Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

हल्दी नहीं है तो क्या इस्तेमाल करें? दाल, सब्जी और ग्रेवी के लिए काम आएंगे ये देसी जुगाड़

Turmeric Substitutes Options: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सब्जी या दाल बनाते वक्त मसाले के डिब्बे में हल्दी न हो, तो क्या करें? यकीनन इस दिक्कत का सामना हम सभी ने कभी न कभी तो जरूर किया होगा। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हल्दी खत्म होने पर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-01-19, 14:05 IST
kitchen me haldi katam ho jye to kya kare

Kitchen me Haldi Khatam Ho Jaye To Kya Kare: भारतीय रसोई में हल्दी मसालों का राजा कहना गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना खाना अधूरा और बेरंग नजर आता है। हल्दी न केवल रंग के लिए बल्कि औषधीय गुणों और शुभता के कारण भी किया जाता है, लेकिन कई बार खाना बनाते समय अचानक पता चलता है कि किचन में हल्दी खत्म हो गई है। अब ऐसे में गैस बंद कर हल्दी मंगाई जाती है, पर आपको बता दें कि आप ऐसी स्थिति में परेशान होने के बजाय ऐसे विकल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो हल्दी की कमी को पूरा करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हल्दी को रिप्लेस कर सकते हैं।

पीली मिर्च का करें इस्तेमाल

What is a good substitute for Haldi

दाल और सूखी सब्जियों के लिए पीली मिर्च का पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह हल्दी की तरह ही खाने को पीला रंग देता है। ध्यान रहे कि पीली मिर्च में तीखापन होता है, इसलिए जब आप इसका इस्तेमाल करें तो लाल मिर्च की मात्रा कम कर दें। यह ग्रेवी वाली सब्जियों में भी रंगत लाने के लिए कारगर है।

इसे भी पढ़ें- King Of Spices: हल्दी, नमक-मिर्च या कुछ और? क्या आपको पता है डिब्बे में रखा कौन सा मसाला सबका राजा, नाम पता यह हैं अनजान

कद्दूकस की हुई गाजर

What is the closest spice to turmeric

अगर आप ग्रेवी की सब्जी बना रही हैं और किचन में हल्दी खत्म हो गई है, तो आप गाजर का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए लाल या नारंगी गाजर को बारीक कद्दूकस करके तेल में भून लें। यह ग्रेवी को एक नेचुरल नारंगी-पीला रंग देगी और साथ ही ग्रेवी को गाढ़ा करता है।

कढ़ी पत्ता और राई का तड़का

What is the closest spice to turmeric kitchen hacks

अगर दाल फीकी दिख रही है, तो आप कढ़ी पत्ता और राई का तड़का लगा सकती हैं। सरसों के तेल में राई, कढ़ी पत्ता और थोड़ी ज्यादा मात्रा में सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। दाल भले ही पीली न दिखे, लेकिन तड़के का लाल और हरा रंग उसे आकर्षक बना देगा कि हल्दी की कमी नहीं लगेगी।

देगी मिर्च या कश्मीरी लाल मिर्च

Can you substitute turmeric for curry

यदि आपको पीला रंग ही चाहिए ऐसा जरूरी नहीं है, तो आप हल्दी की जगह कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। इससे दाल या सब्जी का रंग सुर्ख लाल हो जाएगा। कश्मीरी मिर्च तीखी कम होती है लेकिन रंग बहुत गहरा देती है, जिससे बिना हल्दी के भी खाना फीका नहीं दिखता।

इसे भी पढ़ें-  Top 10 Kitchen Hacks: ये टॉप 10 किचन हैक्स ने बनाया आपके काम को आसान, फिर एक बार करें गौर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

mage credit: herzindagi, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।