कीनू के अलावा कई तरह के होते हैं संतरे, आपने अभी तक ट्राई किए क्या?

अगर आपको लगता है कि संतरे की केवल एक ही वैरायटी होती है, तो ऐसा नहीं है क्योंकि संतरे कई तरह के होते हैं। इनमें स्वाद, आकार, और उपयोग में विविधता होती है। संतरे की अलग-अलग किस्में दुनिया भर में उगाई जाती हैं।
image

फल खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए हर मौसम में लोग बिना किसी लापरवाही के फल खाना पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में हर तरह के फल मौजूद हैं, जिसे फ्रूट चाट में शामिल किया जाता है। मगर संतरा एक ऐसा फल है, जिसे बारह महीने खाया जाता है। आपने यकीनन मार्केट में कीनू या संतरे बिकते देखा होगा। इसलिए लोगों को लगता है कि संतरे की दो ही वैरायटी होती हैं।

मगर ऐसा नहीं है क्योंकि संतरे की कई तरह की वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं। इन सभी का स्वाद एक दूसरे से काफी अलग है, जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से खाना पसंद करते हैं। चाहे जूस हो, सलाद हो, या ताजे फल के रूप में सेवन, हर किस्म का संतरा अपनी अलग पहचान रखता है। अगर आपने अभी तक संतरे की डिफरेंटवैरायटीजतैयार नहीं की हैं, तो एक बार जरूर करें।

नेवल संतरा

types of oranges

वैसे तो संतरे की कई तरह की वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें से नेवल भी एक किस्म है। इस किस्म का संतरा बहुत ही शानदार होता है, जिसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है। इसकी पहचान इसके नवल यानी छोटे निशान से होती है। यह बहुत ही मीठा और रसदार होता है।

इसे जरूर पढ़ें-ऑरेंज की मदद से बनाएं यह स्वीट रेसिपीज, हर कोई करेगा तारीफ

इसके छिलके का रंग चमकीला नारंगी होता है और गूदा भी गहरा नारंगी होता है। यह बीज रहित होता है, जिससे इसे खाना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। अगर आप इसे खरीद रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल सलाद, डेजर्ट और स्मूदी बनाने के लिए करें।

ब्लड संतरा

Blood Orange

क्या ब्लड संतरा.....जी हां, यह भी संतरे की एक किस्म है। इसे गहरे लाल रंग की वजह से जाना जाता है, जिसका गूदा बिल्कुल ब्लड जैसा लगता है। शायद इसलिए इसका नाम ब्लड ऑरेंज के नाम से जाना जाता है। भले ही इसका रंग लाल हो, लेकिन स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। यह संतरा पोषण और स्वाद दोनों के लिए खास है।

इसका स्वाद मीठा, खट्टा और बेर जैसा होता है, जो इसे खास बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन में मददगार है। इसे सीधे खाया जा सकता है। वरना अगर आप चाहें तो इसे स्मूदी, आइसक्रीम, और केक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैरा कैरा संतरा

कैरा कैरा संतरा संतरे की एक खास तरह की किस्म है, जो अपनी मीठी, हल्की खट्टा और बेरी जैसा स्वाद के लिए जानी है। यह नेवल ऑरेंज की एक किस्म है, लेकिन इसके गूदे का रंग गुलाबी-लाल होता है, जो इसे दूसरे संतरे से अलग बनाता है।
यह संतरा खाने के लिए, जूस बनाने के लिए, और सलाद में इस्तेमाल करने के लिए सही है।

कमाल की बात यह है कि उसमें बीज नहीं होते, जिससे इसे खाना और इस्तेमाल करना आसान होता है। इसका छिलका दूसरे संतरों की तरह मोटा और आसानी से उतरने वाला होता है।

बिटर संतरा

Bitra orange

आपने यकीनन कई तरह के संतरा खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसका स्वाद चखा है। अगर नहीं तो एक बार जरूर चखें, क्योंकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है।

इसलिए इसे सिवेटी संतरा या पॉमेरा के नाम से भी जाना जाता है। ये दूसरे संतरे के मुकाबले छोड़े छोटे होते हैं। इसका स्वाद कड़वा और तीव्र होता है, जो इसे अन्य फलों से अलग बनाता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

मैंडरिन संतरा

यह संतरे की एक छोटी और स्वादिष्ट किस्म है, जो अपनी मीठी और खट्टे के बीच संतुलन के लिए जानी जाती है। यह संतरा खासतौर पर अपनी छोटी आकार, हल्के छिलके और आसानी से छीलने के वजह पसंद किया जाता है। इसे मिनी संतरा भी कहा जाता है और यह बच्चों और बड़े दोनों के लिए एकदम ऑप्शन होता है।

इसे जरूर पढ़ें-सिर्फ ऑरेंज जूस नहीं, नाश्ते में संतरे की मदद से बनाई जा सकती हैं यह रेसिपीज भी

इसका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है, जो इसे ताजगी से भरपूर बनाता है। इसका छिलका पतला और मुलायम होता है, जो बहुत आसानी से उतर जाता है। इसका रंग और आकार किसी भी डिश की सजावट में चार चांद लगा सकता है।

ये थीं संतरे की वैरायटीज, अगर आपने अभी तक इन्हें नहीं चखा है तो प्लीज एक बार जरूर चखें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP