Best Tourism Village: पश्चिम बंगाल के इस गांव को मिला चुका है 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब', आप भी एक बार पहुंचें

West Bengal: अगर आप पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको उस गांव में घूमने के लिए पहुंच जाना चाहिए जिसे 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब' मिल चुका है।
image

Best Tourism Village: देश के किसी राज्य में घूमने की बात होती है, तो कई लोगों का मानना होता है कि सबसे पहले उस राज्य के किसी गांव में घूमने पहुंचना चाहिए, क्योंकि गांव की खूबसूरती दर्शा देती है कि शहर कितना खूबसूरत होगा।

जब खूबसूरत राज्य की बात होती है, तो पश्चिम बंगाल का नाम जरूर लिया जाता है। बंगाल की धरती पर ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।

पश्चिम बंगाल की धरती पर एक ऐसी भी गांव है, जिसे साल 2023 में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब' मिल चुका है। इस आर्टिकल में हम आपको उसी गांव के बारे में बताने जा रहे हैं।

बंगाल के किस गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब मिला है?

Best tourism village in India

पश्चिम बंगाल के जिस गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव मिला है उसका नाम है किरीटेश्वरी गांव। यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पड़ता है। इस गांव को कई लोग किरीटकोना के नाम से भी जानते हैं। किरीटेश्वरी गांव को साल 2023 में भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खूबसूरत गांव पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 221 किमी और कृष्णा नगर से करीब 112 किमी और दुर्गापुर से 158 किमी की दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें:Chocolate Hills: एक ऐसी जगह जिसे पूरी दुनिया चॉकलेट हिल्स के नाम से जानती है, क्या आप यहां घूमना चाहेंगे?

795 गावों में चूना गया है सर्वश्रेष्ठ

आपको बता दें कि साल 2023 में केंद्रीय पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म वीलेज ऑफ 2023 प्रतियोगिता में देशभर के करीब 795 गांवों चूना गया था और सभी गांवों को पीछे छोड़कर किरीटेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आपको यह भी बता दें कि जब किरीटेश्वरी गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब मिला, तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोशल मीडिया एक्स पर गांव के निवासियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दिया।

किरीटेश्वरी को क्यों मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब?

किरीटेश्वरी गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का खिताब कई कारणों की वजह से मिला है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यह अपने आप में सांप्रदायिक सद्भाव और अद्भुत स्थापत्य कला का केंद्र है।
किरीटेश्वरी में स्थित किरीटेश्वरी मंदिर सबसे आकर्षण के केंद्र माना जाता है। यह मंदिर करीब हजार साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। आपको यह भी बता दें कि गांव में स्थित किरीटेश्वरी मंदिर माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

क्यों खास है किरीटेश्वरी गांव

Kiriteswari awarded best tourism village in which state

किरीटेश्वरी पश्चिम बंगाल का सिर्फ एक चर्चित ही नहीं, बल्कि एक पौराणिक गांव भी माना जाता है। इस में मौजूद किरीटेश्वरी मंदिर के बारे में बोला जाता है कि जहां मंदिर का निर्माण हुआ है, उस स्थान को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दिया है।
माना जाता है कि किरीटेश्वरी मंदिर छत बौद्ध, मुस्लिम और हिंदू स्थापत्य शैली को मिलाकर बनाई गई है। माना जाता है कि खास मौके पर यहां सभी धर्म के लोग आसपास में मिलकर काम करते हैं। इस गांव की हरियाली भी लोगों को खूब आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें:Karnataka Hidden Places: कर्नाटक की इस शानदार जगह नहीं घूमा तो फिर आपका घूमना है बेकार

किरीटेश्वरी गांव कैसे पहुंचें?

किरीटेश्वरी गांव पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप पश्चिम बंगाल के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। किरीटेश्वरी गांव के सबसे पास में मुर्शिदाबाद रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से टैक्सी या ऑटो लेकर आसानी से किरीटेश्वरी गांव पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@dreamstime.com,tripoto.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP