भोपाल से बना रहे हैं एक दिन का ट्रिप प्लान, तो 50 किमी की दूरी पर घूमें ये 3 जगह

आसपास के शहरों जैसे उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, मांडू में प्राचीन काल के कई महान स्मारक हैं जो आज तक संरक्षित किए गए हैं। इन्हें देखने के लिए हर दिनों हजारों की संख्या में लोग आते हैं। 

 
weekend getaway from bhopal within  km
weekend getaway from bhopal within  km

भोपाल मध्य प्रदेश में स्थित है और यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें हैं। भोपाल घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, तो क्योंकि यह जगह कई धार्मिक मंदिर और सुंदर नजारों से भरा हुआ है। लोग अक्सर यहां वीकेंड पर यहां छुट्टियां बिताने के लिए पूरे परिवार के साथ आते हैं।

यहां सबसे खास र खजुराहो मंदिर और सांची स्तूप है, इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की उपाधि मिली हुई है। अगर आप भोपाल से एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जो मात्र 50 किमी की दूरी पर हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। एक ही दिन में आप खूप मस्ती करके आ सकते हैं। ये ट्रिप आप अपने दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ भी बना सकते हैं।

सांची

sanchi

सड़क मार्ग से आपको भोपाल से सांची पहुंचने में 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। सांची शहर सदियों पुराने स्तूपों, मठों, मंदिरों और स्तंभों से भरा हुआ है। सांची एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का धार्मिक स्थल है। यह ए पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जो हरे-भरे बागानों से घिरा हुआ है।

सांची में घूमने के लिए अच्छी जगह

  • उदयगिरि गुफाएं- सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
  • बीजा मंडल- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, रविवार को बंद
  • भीमबेटका गुफाएं- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

रायसेन किला

भोपाल से 47.2 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आप मात्र 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। यह भोपाल के पास स्थित सबसे सुंदर किले में से एक माना जाता है। सन् 1200 ईस्वी में निर्मित यह किला पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस किले के बारे में कहा जाता है कि यहां के राजा ने अपनी पत्नी रानी रत्नावली का स्वयं ही सिर काट दिया था।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश घूमने गए और ये 3 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा

रातापानी वन्यजीव अभयारण्य

tiger

भीमबेटका से 8 किमी की दूरी पर स्थित ये जगह परिवार के साथ एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट है। बच्चों को भी यह जगह बहुत पसंद आएगी। भोपाल से यहां पहुंचने में आपको 51 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। यह 823 वर्ग किमी में फैला है। इस क्षेत्र को भारत सरकार द्वारा प्रोजेक्ट टाइगर के तहत बाघ अभयारण्य का दर्जा दिया गया है।आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP