गर्मियों में दिल्लीवासी पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। झरनों के पानी में नहाने का अनुभव वाटरफॉल्स की खूबसूरती को और भी मजेदार बना देता है। हालांकि, दिल्ली के आसपास कोई ऐसा हिल स्टेशन नहीं है जहां झरने का आनंद आसानी से लिया जा सके। इसके लिए दिल्ली से लगभग 200 से 300 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। झरनों की आवाज, चारों ओर हरियाली और ठंडी हवा का एहसास मानो सारी थकान को दूर कर देता है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के लिए बजट और समय दोनों ज्याादा चाहिए। यही कारण है कि लोग ट्रिप प्लान कैंसिल कर दे रहे हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से मात्र 40 किमी की दूरी पर स्थित इस खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे। बच्चों के साथ आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
दिल्ली के पास झरने वाली जगह? (Weekend Getaways near Delhi)
झरना टेंपल के नाम से फेमस यह जगह बच्चों के लिए सपने की तरह है। क्योंकि, यहां बच्चे घंटों तक पानी में बिना किसी खर्च के आनंद ले सकते हैं। वॉटर पार्क में आपको जाने के लिए पैसे देने होते हैं, लेकिन यहां केवल पहुंचने का खर्च ही आपको लगाना होगा। अगर आप नई दिल्ली से जा रहे हैं, तो आपको लगभग 1 घंटे का सफर करना होगा। अगर आप दिल्ली में अंदर किसी शहर से जा रहे हैं, तो आपको 2 घंटे में भी लग सकते हैं। लेकिन दिल्ली से इतने पास झरने वाली जगह आपको कोई और नहीं मिलने वाली है। यह दिल्ली के पास अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- One Day Trip: दिल्ली के प्रदूषण से दूर भगवानपुर के पास में स्थित इन शानदार जगहों पर घूम आएं
कहां स्थित है झरना टेंपल (Best Waterfalls Near Delhi)
सुंदर पहाड़ियां और हरे-भरे पेड़ और कल-कल बहता पानी, जहां आप आराम से वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। फरीदाबाद के पास केवल 40 मिनट की दूरी की यात्रा करके आप यहां पहुंच सकते हैं। यह हरियाणा के मोहबताबाद गांव में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी, आप मैप की मदद से पहुंच सकते हैं। अगर आपको रास्ता न मिले, तो आप स्थानीय लोगों से भी बात कर सकते हैं। यह दिल्ली के पास फेमस झरने वाली जगह में से एक है।
यह जगह बेहद खूबसूरत है और पहाड़ी नजारा भी देखने को मिलता है। मंदिर में आप दर्शन कर सकते हैं और पानी में समय बिता सकते हैं। मानसून के समय झरने का पानी और भी ज्यादा तेज हो जाता है। गर्मियों में यह उतना तेज नहीं होता। लेकिन वीकेंड में अगर आप दिल्ली के पास कोई मजेदार जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।
इसे भी पढे़ं- Weekend Getaways Near Amroha: दिल्ली वाले अमरोहा के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों