भारतीय नागरिकों के लिए आए वीजा के नए अपडेट यात्रा को बना देंगे आसान, जानें कैसे कर पाएंगी सफर

साल 2025 में अभी तक अन्य देशों ने वीजा में कई तरह के बदलाव किए हैं। एक तरफ जहां कई देश वीजा फ्री सफर करवा रहे हैं, तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां वीजा के लिए अब एक्स्ट्रा फीस देनी होगी।
visa updates of 2025 for indian can now travel easier

अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए हर देश के लोगों को वीजा लेना जरूरी है। लेकिन कुछ अंतर्राष्ट्रीय यात्रा ऐसी होती है, जिसके लिए वीजा मिलना आसान नहीं होता। लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की भी सुविधा दी है। जिससे घूमने के शौकीन लोग आराम से यहां ट्रैवल कर पाते हैं। अगर आप विदेश ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो आपकी अगली यात्रा आसान हो सकती है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे वीजा बदलावों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका सफर आसान हो जाएगा।

फिलीपींस में वीजा फ्री सफर

पर्यटक अब फिलीपींस में भी वीजा फ्री सफर कर पाएंगे, लेकिन यह यात्रा केवल 14 दिनों के लिए ही है। 14 दिनों तक आप किसी भी एयरपोर्ट, बंदरगाहों और यहां तक कि क्रूज टर्मिनलों से भी सफर कर सकती हैं। ध्यान रखें कि इस समय सीमा को बढ़ाया नहीं जा सकता। न ही इसमें बदलाव हो सकता है। अगर बजट में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको वीजा फ्री देश में ट्रिप प्लान करना चाहिए।

visa updates of 2025 for indian can now travel easier

अमेरिका का वीजा हुआ महंगा

एक तरफ जहां भारतीय नागरिकों अन्य देश वीजा फ्री सफर का मौका दे रहे हैं, वहीं अमेरिका ने भारतीयों के लिए वीजा प्राप्त करना और मुश्किल कर दिया है। नॉन-इमिग्रेंट वीजा पहले 21,546 रुपये में मिलता, उसमें अब 21,546 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। यह अस्थाई वीजा है, जिसे लेकर लोग घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन अब इससे सफर करना भारतीय यात्रियों को महंगा पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें-फास्ट ट्रैक वीजा से जल्दी हो सकता है आपका विदेश जाने का सपना पूरा, जानें कैसे और कब मिलेगा

visa updates of 2025 for indian can now travel easiers

न्यूजीलैंड में विजिटर वीजा का ऐसे फायदा उठाएं

न्यूजीलैंड में अब रहने और काम करने के लिए यात्रियों को विजिटर वीजा मिलना आसान होगा। 22 हजार रुपये में अब आप यहां काम भी करने जा सकती हैं और यहां टूर प्लान भी कर सकती हैं। न्यूजीलैंड 22000 में यात्रियों को विजिटर वीजा दे रहा है। कंसल्टेंट या क्रिएटर, फ्रीलांसर और टेक प्रोफेशनल जैसे लोग जो कमाई किसी और देश से कर रहे हैं, वह यहां आकर रह सकते हैं। ध्यान रखें कि यह कमाई न्यूजीलैंड से बाहर से होनी चाहिए। विजिटर वीजा वाले लोग, यहां आकर किसी न्यूजीलैंड की कंपनी में काम नहीं कर सकते और यहां किसी को सामान नहीं बेच सकते।

visa updates of 2025 for indian can now travel easier1

साउथ अफ्रीका के एक्सप्रेस वीजा से घूमने जाएं

यह वीजा साउथ अफ्रीका ने टूर ऑपरेटरों के माध्यम से शुरू किया है। टूर ऑपरेटर योजना (TTOS) के जरिए अब यात्री सीधा ग्रुव वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम में टूर ऑपरेटर की कड़ी स्क्रीनिंग होगी। इनके जरिए यात्री आसानी से सफर कर पाएंगे।

visa updates of 2025 for indian can now travel easierss

पलाउ में वीजा फ्री सफर करें

प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश पलाउ 30 दिनों के लिए यात्रियों को वीजा फ्री सफर करने का मौका दे रहा है। ध्यान रखें कि भारत से कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन आप मनीला, सियोल और ताइपे जैसे शहरों से यहां के लिए फ्लाइट ले सकती हैं। हालांकि, यहां घूमना आपको महंगा पड़ सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP