क्या है दुबई का लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा, जानें किसको मिलेगा इससे फायदा

दुबई जाना, रहना और व्यापार करना और भी आसान हो सकता है, क्योंकि अब दुबई में लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा लॉन्च कर दिया है। इस वीजा से गेमर्स और गेम डेवलपर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दुबई ने इस वीजा से गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और उद्योग पेशेवरों को अपनी और आकर्षित करने का निर्णय लिया है।
यह फैसला डिजीटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। हालांकि, इस क्षेत्र में तरक्की के लिए वीजा लेने वाले लोगों के लिए कई तरह की गाइडलाइन तय की गई है। अगर आप दुबई में लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा के लिए अप्लाई करना चाह रहे हैं, तो इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
दुबई का गेमिंग वीजा क्या है?

- इसके लिए वीजा अप्लाई कर रहे लोगों को गेमिंग में माहिर होना जरूरी है।
- लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों की कम से कम 25 साल तक की उम्र तय की गई है।
- वीजा लेने वाले लोगों के पास गेमिंग में एक ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए कि वह किसमें अच्छे हैं।
- गेम डेवलप या गेमिंग से जुड़ा उद्योग करने वाले लोगों को इससे जुड़ी सभी जानकारी और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताना होगा।
- इस वीजा से लोगों को लंबे समय तक दुबई में रहने और काम करने की अनुमति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ दुबई जाने का बनाएं प्लान, नोट कर लें ये जगह
गेमिंग वीजा के लिए कैसे करें अप्लाई?

- इसके लिए आपको दुबई गेमिंग इनिशिएटिव की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करें और अकाउंट बनाएं।
- इसके बाद आपसे वेबसाइट पर गेमिंग से जुड़े दस्तावेज और पासपोर्ट की एक फोटो ली जाएगी।
- आवेदन में मांगी गई सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके द्वारा किए गए आवेदन की जांच की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- दुबई में पार्टनर के साथ हनीमून मनाने पर कितना आएगा खर्चा, जानें
- सभी दस्तावेजों को देखने और समीक्षा करने के बाद आप आपको मेल पर इसकी जानकारी मिल जाएगी।
- यहां आपको क्रिएटिव कंटेट और टैलेंट से जुड़ा सर्टिफिकेट मिलेगा।
- जिसके आधार पर आप वीजा अप्लाई कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।