19 अप्रैल से शुरू नहीं होगी कटरा से श्रीनगर के लिए नई वंदे भारत ट्रेन, जानें क्यों

वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिससे आप लंबी दूरी कम समय में पूरा कर लेते हैं। अभी भारत में यह एसी चेयर ट्रेन है, जिसमें आप बैठकर यात्रा कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को इससे यात्रा करना पसंद है। इस ट्रेन की आरामदायक सीटें, स्वचालित दरवाजे, और बेहतर सफाई लोगों को आकर्षित करती है। यही कारण है कि लोग भारत में इसके ज्यादा से ज्यादा शुरू चलने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय भारत में यह बड़े शहरों के बीच सीमित संख्या में ही चल रही है। लेकिन बड़ी खबर यह है कि वंदे भारत ट्रेन से अब कश्मीर जाना भी संभव होने वाला है। लेकिन उद्घाटन डेट टल जाने की वजह से लोगों को अब और इंतजार करना होगा।19 अप्रैल को पीएम मोदी कश्मीर आने वाले थे और कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले थे। आखिर क्यों इसे स्थगित किया गया है, इसके बारे में हम आज आज के इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे।
19 अप्रैल को नहीं होगा उद्घाटन?
खबरों के अनुसार मौसम में खराबी की वजह से कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि 18 और 19 अप्रैल को कटरा के आस-पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा, जिससे तेज बारिश और आंधी हो सकती है। इसी वजह से उद्घाटन को टाल दिया गया है। अब कब इसका उद्घाटन होगा, इसकी अगली डेट भी सामने नहीं आई है।
कश्मीर के लिए कहां से मिलेगी वंदे भारत ट्रेन

इस समय हर किसी के मन में यह सवाल चल रहा है कि कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन टिकट की बुकिंग कहां से कर सकते हैं। इसलिए लिए हम आपको बता दें कि अभी केवल कटरा से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो रही है। पहले दिल्ली से सीधी कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की बात चल रही थी, लेकिन अभी इसपर काम चल रहा है। इसलिए पहले कटरा से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने का फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ें-आगरा वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन रूट्स से शुरू हो सकती है नई वंदे भारत ट्रेन
कश्मीर वंदे भारत ट्रेन की खासियत

- इस नई वंदे भारत ट्रेन ट्रेन को शुरू करने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि लोग कम समय में अब कश्मीर की यात्रा कर पाएंगे। पहले कश्मीर के श्रीनगर के लिए लोगों को सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं मिलती थी, जिससे घूमने जा रहे पर्यटकों को घंटों तक बस में सफर करके यहां पहुंचना पड़ता था। लेकिन वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद लोग किसी भी शहर से आसानी से कश्मीर पहुंच पाएंगे।
- अगर आप भारत में किसी भी शहर से यात्रा कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको कटरा के लिए टिकट बुक करना होगा। कटरा तक आप वंदे भारत ट्रेन या अन्य नॉर्मल ट्रेनों से भी पहुंच सकते हैं।
- इसके बाद आप कटरा से दूसरी ट्रेन कश्मीर के लिए वंदे भारत बुक करेंगे। आप किसी भी शहर से आ रहे हैं, आपको कश्मीर जाने के लिए अगर वंदे भारत ट्रेन लेनी है, तो आपको कटरा उतरना होगा।
- कटरा उतरने के बाद आपके सामान की जांच होगी, इसके बाद आपको आगे भेजा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों के सामान की जांच की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन कहां से चलेगी
- कटरा से इसे चलाया जाएगा।
- वंदे भारत ट्रेन से कटरा से श्रीनगर कितने घंटे में पहुंच जाएंगे?
- वंदे भारत ट्रेन से पहुंचने में आपको लगभग 3 घंटे का समय लग सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।