Van Gogh 360 Exhibition: आर्ट प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन प्रदर्शनी, जानें पूरी डिटेल

Van Gogh Exhibition: अगर आप भी आर्ट प्रेमी हैं तो दिल्ली-एनसीआर में आपके लिए एक बेहतरीन और अद्भुत प्रदर्शनी लग चुकी है। आइए जानते हैं। 

 

know about van gogh  art exhibition delhi ncr date time and tickets

Van Gogh 360 Art Exhibition In Hindi: अगर आप आर्ट प्रेमी हैं और अद्भुत पेंटिंग और कलाकृतियां को देखने का शौक रखते हैं तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है।

जी हां, दुनिया भर में प्रसिद्ध डच चित्रकार विन्सेंट वैन गॉग की प्रतिष्ठित पेंटिंग का अद्भुत नजारा देखने के लिए अब आपको किसी अन्य राज्य में नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में ही देख सकते हैं। आइए आर्टिकल में Van Gogh 360 Art Exhibition के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

क्या है Van Gogh 360 Art Exhibition?

van gogh  art exhibition delhi ncr

दरअसल, वैन गॉग एक विश्व प्रसिद्ध डच पेंटर हैं जो अद्भुत और खूबसूरत तस्वीरों को बनाने के लिए दुनिया भर में फेमस है। इनके द्वारा बनाई गई तस्वीर इस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय है कि दुनिया भर के लोग देखना चाहते हैं।

क्या खास है इस एग्जीबिशन में

कहा जाता है कि Van Gogh 360 Art Exhibition में ऑडियो-विजुअल डिजाइनरों द्वारा तैयार की गई एक से एक खूबसूरत तस्वीरों को प्रस्तुत किया जाता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस प्रदर्शनी में लगभग 300 से अधिक कलाकृतियों को प्रस्तुत किया जा रहा है। आपको बता दें कि फर्श से छत तक ऑडियो-विजुअल द्वारा इस प्रदर्शनी को पहली बार दिल्ली में जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें:Red, Pink, Blue रंगों पर ही क्यों रखे गए हैं दिल्ली मेट्रो के नाम? आइए जानते हैं

मुंबई में भी लग चुकी है Van Gogh Exhibition

how to reach van gogh  art exhibition delhi ncr

दिल्ली में Van Gogh Exhibition लगने से पहले मुंबई में भी प्रदर्शन लग चुकी है। कहा जाता है कि मुंबई के लोगों के इस एग्जीबिशन को काफी पसंद किया था। मुंबई में भी Van Gogh की लगभग 300 से अधिक कलाकृतियों को ऑडियो-विजुअल द्वारा प्रस्तुत किया गया था।(Eid की छुट्टियों पर घूमने की जगहें)

इन जगहों को पर भी लगने वाली यह प्रदर्शनी

मुंबई और दिल्ली के बाद भारत के अन्य कई राज्यों में Van Gogh Exhibition लगने वाली है। हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, गोवा, चेन्नई, इंदौर, जयपुर, कोलकाता आदि कई शहरो में यह प्रदर्शनी लगने वाली है।

Van Gogh Exhibition में घूमने का समय और टिकट की जानकारी

about van gogh  art exhibition delhi ncr date time and tickets

  • अगर आप Van Gogh Exhibition घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको टिकट, घूमने का समय और कहां लगा है ये जरूर जान लेना चाहिए।
  • Van Gogh एग्जीबिशन लोकेशन- यह एग्जीबिशन गुरुग्राम के DLF CyberCity में लगी हुई है।
  • Van Gogh एग्जीबिशन डेट- इस एग्जीबिशन में 10 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच घूमने जा सकते हैं।
  • घूमने का समय- सुबह 9 बजे से लेकर शाम 9:30 तक। आपको बता दें कि रात 9 बजे के बाद एंट्री नहीं है।
  • शो का टाइम क्या है?- कहा जा रहा है कि इस एग्जीबिशन को देखने में लगभग 45 मिनट से लेकर 1 घंटे का समय लग सकता है।
  • टिकट प्राइस-मंगलवार से शुक्रवार लगभग 1099 रूपये।
  • वीकेंड टिकट प्राइस- शनिवार और रविवार लगभग 1399 रूपये।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एग्जीबिशन का टिकट Book My Show से कर सकते हैं।

Van Gogh Exhibition कैसे पहुंचें ?

DLF CyberCity आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप मेट्रो से भी पहुंच सकते हैं। सबसे पास में सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन है। सिकंदरपुर से टैक्सी का कैब लेकर आसानी से DLF CyberCity, Building 10, Surface Parking पहुंच सकते हैं।

Recommended Video

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP