खाना तभी अच्छा लगता है जब उसे अच्छी तरह से बनाया जाए। अगर आप खाने को अच्छी तरह पकाएंगी, उसे फ्राई करेंगे तो जाहिर है खाना भी लजीज बनेगा। आप किसी सब्जी या दाल के लिए फ्राई करते हुए कई तरह के मसालों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपने मसालों को फ्राई करने के लिए किसी और बर्तन का इस्तेमाल करेंगे तो आपके खाने में स्वाद जुड़ जाएगा। आप किस तरह के बर्तन में कैसा खाना बना रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है।
क्या आपको पता है केरल में फ्राई करने के लिए जिस बर्तन का इस्तेमाल होता है, उसे चीनापट्टी कहते हैं। यह एक गोल छोटी सी कढ़ाही होती है। पारंपरिक चीनापट्टी तांबे की हुआ करती थी, अब तो खैर लोहे और एल्युमीनियम के बर्तन का इस्तेमाल होता है। चलिए आपको बताएं कि आपके मसाले या सब्जियों को फ्राई करने के लिए किन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं।
फ्राई पैन
इसका आकार मसाले, दालें और सब्जियों को फ्राई करने के लिए सबसे अच्छा है। इसमें गहराई थोड़ा ज्यादा होती है और बाकी बर्तनों के मुकाबले यह फ्राइंग को काफी आसान बनाता है। आप अच्छी क्वांटिटी में इसमें मसाला फ्राई कर सकते हैं। यह शैलो फ्राई के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
इसे भी पढ़ें : घर के बर्तनों से जुड़े ये 5 हैक्स हमेशा आयेंगे आपके काम
सॉस पैन
फ्राई पैन के मुकाबले सॉस पैन ज्यादा गहरे होते हैं। इनकी चौड़ाई भी फ्राइंग के लिए अच्छी बनती है। यह कई तरह के साइज में आती है और आप अपने हिसाब से इन्हें खरीद सकते हैं। छोटे पैन आम तौर पर लगभग 15 सेमी विड्थ और लगभग 10 सेमी हाई होते हैं। इसमें आप 3-4 लीटर मसाला फ्राई कर सकते हैं और इसके साथ बाकी चीजों को आसानी से इसमें बनाया जा सकता है।
सॉते पैन
सौते पैन में वर्टिकल साइड्स होते हैं। यह पैन को जल्दी खाना पकाने के तरीकों के लिए बेस्ट विकल्प है। आप इसमें तलने के साथ-साथ अन्य सब्जियों को सॉते कर सकते है। सॉते पैन और फ्राइंग पैन को इंटरचेंजेबली इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आप कई तरह की सब्जी आसानी से बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इस तरह आप भी किचन के लकड़ी के बतर्न को चमकाएं
पैनकेक पैन
पैनकेक पैन में आप सिर्फ अंडे और पैनकेक (पैनकेक रेसिपीज) ही नहीं बना सकते हैं, बल्कि फ्राइंग का काम भी कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको 3-4 खाने वाले पैन का इस्तेमाल नहीं करना है। साथ ही जब इसमें मसाला फ्राई करें तो पैन को धीमी आंच पर रखकर तेल और बटर ब्रश करें और फिर आराम से मसाला बनाएं। ऐसे में चीजें स्पिल भी नहीं होगी और अच्छे से फ्राई भी होगा।
Recommended Video
देखा आपने फ्राइंग के लिए इन बर्तनों को आप भी इस्तेमाल करेंगी तो खाना जबरदस्त तो बनेगा ही। इन टिप्स को आजमाकर जरूर देखें और अब हर तरह की फ्राइंग के लिए इन बर्तनों को चूज करें।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और नीचे दिए गए स्माइली इमोजी को क्लिक करके हमें प्रोत्साहित करें। ऐसे ही कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।