Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

बिना धोए और फटके साफ होगी गेहूं की मिट्टी, बस इस्तेमाल करें स्टील की एक छड़ी

क्या आपकी रसोई में रखे गेहूं में ककड़, मिट्टी व लोहे की अशुद्धियां है? अगर हां, तो आप स्टील की छड़ी का इस्तेमाल करके इस समस्या से बच सकती हैं। नीचे लेख में जानें पूरा तरीका-
Updated:- 2026-07-08, 14:21 IST
image

आमतौर पर लोग गर्मियों में बाजार से या फिर किसान के खेत से सीधा गेहूं खरीदकर अगले सीजन के लिए स्टोर कर लेते हैं। कई बार अनाज में ककड़, मिट्टी और लोहे के कण की अशुद्धियां होती हैं। अगर इन्हें अच्छे से साफ न किया जाए, तो आटा किरकिरा हो जाता है और खाने लायक नहीं रहता है। अब ऐसे में महिलाएं गेहूं से गंदगी निकलने के लिए पहले इसे सूप से फटकती हैं फिर पानी में 6-7 बार धोती हैं। यह काम न केवल मेहनत वाला होता है, बल्कि इसमें अच्छा खासा समय भी लगता है। अगर आपके घर में स्टोर किए गए गेहूं में भी यह समस्या है, तो परेशान होने के बजाय मैग्नेटिक स्टील रॉड वाला तरीका आजमा सकती है। नीचे लेख में जानें-

स्टील की छड़ी से साफ करें गेहूं

स्टील की छड़ी, जिसे मैग्नेटिक रॉड के नाम से भी जाना जाता है। इससे मिनटों में अनाज के बीच मौजूद बारीक मिट्टी, चोकर के कणों और सूखी धूल को कम मेहनत में निकाल सकती हैं।

magnetic rod hack for remove mud from wheat

  • इसके लिए छड़ी को 2-3 मिनट अच्छे से अनाज के ड्रम में घुमाएं।
  • इसके बाद ऊपर का साफ गेहूं आसानी से निकाल लें, सारी मिट्टी और बारीक कचरा नीचे बैठ जाएगा।
  • अब आप इसे बाद में आसानी से छानकर अलग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में अनाज में पड़ गए हैं घुन-कीड़े? आजमाएं मात्र 10 रूपये का यह आसान जुगाड़

दूसरा तरीका

  • अगर आप गेहूं को फर्श पर फैलाने के बाद इस छड़ी का इस्तेमाल करती हैं, तो गंदगी छड़ी पर चिपक जाएगी।
  • इसके बाद छड़ी को दूसरे बड़े कटोरे या बर्तन में कपड़े या हाथ से छाड़ दें।
  • यह छड़ी आपको आसानी से ऑनलाइन या फिर मार्केट में मिल जाएगी।

यह तरीका कैसे काम करता है?

गेहूं में आप जब स्टील की छड़ी को डालती हैं। साथ ही, उसे चारों तरफ तेजी से घुमाती हैं, तो अनाज के दानों के बीच घर्षण और स्टेटिक एनर्जी पैदा होती है। इसके कारण गेहूं के दानों पर चिपकी हुई बारीक मिट्टी और धूल अपनी पकड़ छोड़ देती है। स्टील की छड़ी के मूवमेंट से भारी गेहूं ऊपर-नीचे होता है, जिससे भारी कंकड़-पत्थर और मिट्टी नीचे बैठ जाती है।

wheat cleaning hacks

गेहूं को लंबे समय तक धूल और मिट्टी से बचाने के क्विक टिप्स

  • गेहूं को ड्रम में भरने से पहले एक बार मोटी छलनी से जरूर छान लें, जिससे मोटी मिट्टी पहले ही निकल जाए।
  • गेहूं के ड्रम के मुंह को हमेशा एक साफ सूती कपड़े से बांधकर रखें, ताकि बाहर की धूल और नमी अंदर न जा सके।
  • ड्रम में गेहूं भरने से पहले तली में और सबसे ऊपर अखबार बिछा दें। 

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में गेहूं डालने से आसान होगा मुश्किल भरा यह 1 काम, सोशल मीडिया का वायरल हैक आप भी करें ट्राई

अगर आप भी सीधा खेत से राशन खरीदती हैं, तो सीधा स्टोर करने के बजाय इन तरीकों को आजमाएं। ऐसा करने से आपको बाद में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।