Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

बारिश के मौसम में अनाज में पड़ गए हैं घुन-कीड़े? आजमाएं मात्र 10 रूपये का यह आसान जुगाड़

How to protect garins from mites and insects in rainy season: बारिश के मौसम में यदि आपको भी अनाज के अंदर कीड़े और घुन लगने का डर सता रहा है या फिर लग चुके हैं, तो आज हम आपको एक आसान सा जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी आजमाकर किचन में रखे अनाज से घुन और कीड़ों का सफाया कर सकती हैं।
Updated:- 2025-08-06, 16:18 IST
how to protect grains from weevils

Kitchen Hacks: बारिश का मौसम अपने साथ राहत और सुहावना मौसम जरूर लेकर आता है, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। खासकर खाने-पीने की चीजों को लेकर इस मौसम में सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। दरअसल, मौसम में नमी बढ़ जाने की वजह से हर चीज सीलन की वजह से खराब होने के साथ कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में हमें मानसून सीजन में किचन में रखी चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। यह मौसम रसोई में रखे अनाज के लिए मुसीबत लेकर आता है। आपने देखा होगा बारिश के मौसम में ही चावल, गेहूं, दाल और अन्य अनाजों में कीड़े और घुन लगने लगते हैं। इसी वजह से हमें बरसात का मौसम शुरू होने से पहले अनाज को स्टोर करने के टिप्स पता होने चाहिए। ताकि अनाज को खराब होने से बचाया जा सके। अगर आपको भी बारिश के मौसम में अनाज को घुन-कीड़े और खराब होने से बचाना है तो आज हम आपको एक सस्ता जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप रसोई में रखे हर अनाज को सुरक्षित रख सकती हैं।

बारिश के मौसम में अनाज को खराब होने से कैसे बचाएं?

बरसात के मौसम में अनाज को खराब, घुन और कीड़े लगने से बचाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। महज 10 रुपये की चीज आपकी यह समस्या हल कर देगी। इसके लिए आपको बाजार से कच्ची हल्दी की गांठ लेकर आनी है। अब कच्ची हल्दी को एक दिन धूप में थोड़ा सुखा लें ताकि उसकी नमी निकल जाए। फिर आपको कच्ची हल्दी के स्लाइस काट लेने हैं। इसके बाद एक सूती कपड़ा लेकर उसमें दो-चार कच्ची हल्दी के स्लाइस डालकर पोटली बना लेनी है। अब इस तरह की कई पोटलियां बना लें और इन पोटलियों को आप गेहूं, चावल, दाल और आज सभी अनाज के डिब्बों में डाल दें। कच्ची हल्दी की स्मेल बारिश के मौसम में अनाज के अंदर कीड़े लगने से रोकने में मदद करेगी।

preventing grains

अन्य जरूरी टिप्स

  • इसके अलावा आप अनाज के डिब्बों को सीलन वाली कैबिनेट में रखने से बचें।
  • बरसात के मौसम में अनाज को समय-समय पर धूप दिखाती रहें।

ये भी पढ़ें: दाल के डिब्बे में लग जाते हैं कीड़े? किचन में रखी ये चीजें आएंगी काम...1 दाना भी नहीं होगा खराब

natural remedies for grain

ये भी पढ़ें: मानसून आने से पहले गेहूं के ड्रम में डालें 2 रुपये की यह सफेद चीज, घुन और फफूंद से होगा बचाव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

FAQ
बारिश के मौसम में अनाज में घुन-कीड़े लगने से कैसे बचाएं?
बरसात के मौसम में अनाज को घुन और कीड़ों से बचाने के लिए आप उसमें कच्ची हल्दी को सूती कपड़े की पोटली बनाकर अनाज के डिब्बे में रखें।
मानसून में चावल और गेहूं में घुन लगने से कैसे बचाएं?
मानसून सीजन में गेहूं को घुन लगने से बचाने के लिए ड्रम और डिब्बे में सूखी लाल मिर्च, लौंग, तेजपत्ते और करी पत्ते डाल सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।