herzindagi
What Happens If You Put Wheat In Washing Machine

वॉशिंग मशीन में गेहूं डालने से आसान होगा मुश्किल भरा यह 1 काम, सोशल मीडिया का वायरल हैक आप भी करें ट्राई

What Happens If You Put Wheat In Washing Machine: आपने वॉशिंग मशीन से कपड़े तो खूब धोए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें गेहूं डालने से क्या होगा? सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें, गेहूं को वॉशिंग मशीन में डालने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 14:14 IST

How To Wash Wheat in Washing Machine: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आपने कपड़े धोने के लिए तो खूब किया होगा, लेकिन क्या कपड़ों के अलावा आप इसके अन्य इस्तेमालों के बारे में सोच सकते हैं। सर्दी और बारिश के सीजन में जब धूप नहीं आती, तो उस दौरान कपड़ों को सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन  बहुत काम आती है। इससे मेहनत तो बचती ही है, इसके साथ ही इससे धूप की भी टेंशन खत्म हो जाती है। 

सोशल मीडिया पर लोग आए दिन अलग-अलग कारनामें करते हैं। ऐसे ही वॉशिंग मशीन से भी लोगों ने कपड़े धोने के अलावा भी कई काम करने शुरू कर दिए हैं। अब तक मूली का पानी निकालने और आलू धोने के लिए लोगों ने वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। अब एक और नया हैक सामने आ चुका है, जो खूब वायरल हो रहा है। लोग वॉशिंग मशीन में गेहूं डाल रहे हैं, लेकिन ऐसा क्यों किया जा रहा है? आइए जानते हैं, वॉशिंग मशीन में गेहूं डालने से क्या होता है?

यह भी देखें- आखिर क्यों लोग वॉशिंग मशीन में डाल रहे हैं मूली? जानें इंटरनेट का ये क्रेजी वायरल हैक

वॉशिग मशीन में गेहूं डालने वाला हैक

hack to put wheat in washing machine

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रिक खूब वायरल हो रही है, जिसमें लोग गेहूं को लोग वॉशिंग मशीन में डाल रहे हैं। इससे गेहूं की सफाई करने वाला सबसे मुश्किल काम बिना किसी झंझट के आसानी से हो सकता है। आइए जानें कैसे काम करता है ये हैक।

वॉशिंग मशीन में गेंहू की सफाई कैसे करें?

अक्सर गेहूं को धोने के बाद उसे छत पर बोरियों और बाल्टियों में भरकर सुखाना बहुत मुश्किल हो जाता है। बार-बार इतना भारी गेहूं उठाकर ऊपर जाना मुश्किल लगता है। ऐसे में आप वॉशिंग मशीन से इस काम को आसान कर सकते हैं। इसके लिए गेहूं को पहले बाल्टी में पानी की मदद से साफ कर लें। इससे मिट्टी और सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। इसके बाद एक सूती कपड़े में सारे धुले हुए गेहूं को डालकर अच्छे से बांध लें। अब इस पोटली को आप मशीन के ड्रायर में डालकर सारे गेहूं को आसानी से सुखा सकते हैं। इस ट्रिक की मदद से आपको बार-बार बाल्टियां लेकर छत पर नहीं जाना पड़ेगा। 

वॉशिंग मशीन से होंगे किचन के ये काम

These kitchen tasks will be done by washing machine

  • आप वॉशिंग मशीन की मदद से गोभी, मूली और लौकी का पानी भी आसानी से ड्रेन कर सकते हैं। इसके बाद आपके पराठे और कोफते बहुत ही आसानी से बनेंगे।
  • इसके अलावा, मिट्टी वाले आलू को धोने के लिए भी आप वॉशिंग मशीन यूज कर सकते हैं। इसमें 4 मिनट आलू घुमाने पर आसानी से सारी मिट्टी निकल सकती है। 

यह भी देखें- वॉशिंग मशीन का Steam Wash Feature आता है किस काम? नई मशीन से जुड़े ये हैक्स आप भी जानें

यह विडियो भी देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi/Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।