Cotton Ke Kapde: सूट या ड्रेस बनवाने के लिए खरीदने हैं कॉटन के कपड़े, तो दिल्ली की इन मार्केट से करें शॉपिंग

शॉपिंग करने का शौक हम सभी को होता है। ऐसे में हम मौसम के बदलते, त्योहार या शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदते हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो फैब्रिक को खरीदना पसंद करते हैं। इससे वो टेलर से अच्छे डिजाइन वाले कपड़े तैयार करवाते हैं। लेकिन फैब्रिक खरीदने के लिए मार्केट जाना भी जरूरी होता है तभी हमें ट्रेंडी डिजाइन के कपड़े मिलते हैं। ऐसे में आप दिल्ली की कुछ खास मार्केट में जा सकते हैं। इन मार्केट में आपको प्रिंट से लेकर प्लेन हर तरह के डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं दिल्ली की किन मार्केट में जाकर आप फैब्रिक की शॉपिंग कर सकते हैं।
दिल्ली की कतरन मार्केट से करें शॉपिंग
अगर आपको दिल्ली जाकर शॉपिंग करना पसंद है, तो ऐसे में आप कतरन मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। ये मार्केट इंद्रलोक में लगती है। यहां पर हर एक वैरायटी और डिजाइन के फैब्रिक मिलते हैं, जिससे आप रोजाना से लेकर शादी में पहनने वाले कपड़े भी खरीद सकते हैं। इसके बाद टेलर को देकर इससे आउटफिट डिजाइन करा सकते हैं। यहां पर आपको फैब्रिक 100 से 1,000 रुपये में अच्छे मिल जाएंगे।
गांधी नगर मार्केट से करें शॉपिंग
आप गांधी नगर से भी फैब्रिक की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर भी आपको कॉटन फैब्रिक मिल जाएगा। इसमें वैरायटी भी कई सारी मिल जाएगी। इस मार्केट से आप चाहें तो थोक में सामान भी ले सकते हैं। इससे आपको कई सारे आउटफिट खरीदने के लिए फैब्रिक मिल जाएगा। इससे आपके कपड़े टेलर से अलग-अलग डिजाइन में बन जाएंगे। मार्केट में ये फैब्रिक 100 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Shopping Places In Delhi: प्लस साइज वाली महिलाएं दिल्ली के इन बाजारों से कर सकती हैं कपड़ों की शॉपिंग
शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कपड़े की क्वालिटी का खास ध्यान रखें।
- दुकानदार से सामान लेते समय मोलभाव करें।
- बजट के हिसाब से अपने लिए कपड़े खरीदें।
- अगर आप थोक में खरीद रहे हैं, तो अलग-अलग दुकानों पर कीमतों की तुलना करें।
- समय लेकर मार्केट में जाएं, ताकि आप सही कपड़ों की शॉपिंग कर सके।
इसे भी पढ़ें: Mere Shehre Ka Jalwa: घूमने जा रहे हैं आगरा, तो इन बाजारों से करें कम खर्च में कपड़ों की शॉपिंग
इन मार्केट से जाकर आप कॉटन फैब्रिक के कपड़ों की खरीदारी दिल्ली की मार्केट से कर सकते हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप टेलर से अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़े तैयार करा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।