उदयपुर वैसे तो ऐतिहासिक शहरों में से एक है, जहां आपको एक से एक महल देखने को मिल जाएंगे। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाने वाला उदयपुर लोगों के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में भी आता है। अक्सर लोग यहां आते हैं, तो झील में बना लेक पैलेस जरूर देखकर जाते हैं।
पहले इस भवन को जग निवास के नाम से जाना जाता था। लेकिन फिर इस बिल्डिंग को होटल में बदल दिया गया। इसके सिवा लोग महाराणा उदय सिंह द्वारा निर्माण किए गए सिटी पैलेस और मेवाड़ के राजा महाराणा सज्जन सिंह द्वारा बनवाए गए मानसून पैलेस को भी देखने जाते हैं।
बरसात के मौसम में बादलों का आनंद लेने के लिए यह जगह बेस्ट है। लेकिन बहुत कम लोग हैं, जो रायता हिल्स के बारे में जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रायता हिल्स की खूबसूरती के बारे में बताएंगे, जो जयपुर घूमने वाले लोगों के लिए बेस्ट जगह है।
कहां है रायता हिल्स
उदयपुर के एक छोटे से गांव में यह जगह स्थित है। यहां लगभग 150 घर ही है, जिसकी आबादी मात्र 650 ही है। यह जगह उदयपुर से 28 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां की हरी-भरी घाटी और प्राकृतिक सुंदरता बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है। (पंचकूला के आसपास स्थित बेहतरीन हिल स्टेशन)
इस जगह की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम माना जाता है क्योंकि इस समय यहां चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है। यह बेहद शांत जगह है इसलिए आप अपने ट्रिप को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप ठंड के मौसम में रायता हिल्स जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको पहाड़ों का नजारा हरा-भरा नजर नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
क्योंकि इस मौसम में यहां पहाड़ लाल रंग के कठोर नजर आते हैं। सड़के गाड़ी चलाने के लिए इतनी मुश्किल नहीं है, इसलिए आपको यहां गाड़ी चलाना मनाली जैसा मुश्किल नहीं लगेगा।
अक्सर कपल्स यहां शूटिंग के लिए आते हैं, क्योंकि यह बेहद शांत जगह है। ट्रैवल के लिए यह बेस्ट जगह है, लेकिन यहां केवल बाइक और कार ही जा सकती हैं। आप अगर अकेले जा रहे हैं, तो आप स्कूटी रेंट पर लेकर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
रायता हिल्स के रास्ते में पड़ेंगे ये लोकेशन
जब आप रायता हिल्स से होते हुए वापस उदयपुर की तरफ आएंगे, तो आप बड़ी लेकर देखने जा सकते हैं। रायता हिल्स से बड़ी लेक 1 घंटे की दूरी पर है। यह आपको उदयपुर पहुंचने के रास्ते में ही मिलेगी।
इसके सिवा आपको रायता हिल्स के रास्ते में झरने भी देखने को मिलेंगे। यकीन मानिए अगर आप उदयपुर जा रहे हैं, तो आपको यहां घूमने जरूर जाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों