Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है गुड़, आप भी जानिए

अगर आप खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं, तो यकीनन इन वैरायटी को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-16, 19:32 IST
Types of jaggery you should try

सभी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ कई लोगों का पसंदीदा है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और एनर्जी का एक बड़ा स्रोत है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वैसे तो गुड़ पूरे साल मिलता है, लेकिन सर्दियों में नया गुड़ आता है। यही वजह है कि ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते है।

बहुत से लोग सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ ही खाते हैं। इसलिए मार्केट में कई तरह के गुड़ मिल भी जाते हैं, जिसका स्वाद इसकी बनावट पर निर्भर करता है। अगर आप भी गुड़ खाने के शौकन हैं, तो यकीनन आपको गुड़ की ये वैरायटी पसंद आएंगी।

खजूर का गुड़

jaggery types

खजूर का गुड़ खजूर के रस से तैयार किया जाता है, जिसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। खजूर के गुड़ में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन बी1 आदि पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। खजूर का गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप भी इससे कई तरह की रेसिपी बनाएं और अपने आहार में शामिल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-खजूर के गुड़ से कैसे बनती हैं खीर, जानें तरीका

गन्ने के रस का गुड़

गन्ने के रस से तैयार यह गुड़ बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे बनाने के लिए पहले गन्ने को कुचलकर रस निकाला जाता है। फिर रस को छानकर हल्की आंच पर खूब उबाला जाता है और फिर मिश्रण को ठंडा करके गुड़ का रूप दिया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है और निकाले गए रस के आधार पर इसमें नमक का टेस्ट भी आता है। बता दें कि गन्ने का गुड़ भारतीय आहार में सबसे आम है।

नारियल का गुड़

coconut jaggery

नारियल का गुड़ पश्चिम बंगाल में ज्यादा पाया जाता है, जिसे पामिरा पाम के रस को उबालकर बनाया जाता है। यह दिखने में गहरे भूरे रंग और पिरामिड के आकार का होता है। हालांकि, बनने से पहले इसका रंग ऑफ व्हाइट से लेकर हल्का पीला या सफेद हो सकता है। आप भी इसका सेवन कर सकते हैं और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। (गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन)

मरयूर गुड़

केरल के इडुक्की जिले का मरयूर शहर गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है और यहां का गुड़ भी काफी प्रसिद्ध है। इस गुड़ को मरयूर मुथुवा जनजाति के किसानों द्वारा बनाया जाता है। हर दूसरे गुड़ की तरह, यह भी चीनी का एक अच्छा विकल्प है, जिसका सेवन ज्यादातर दक्षिण भारत में किया जाता है। आप भी इसका सेवन खाने के बाद कर सकते हैं।

इस तरह पता लगाएं गुड़ में मिलावट तो नहीं?

jaggery types in hindi

मिलावटी गुड़ की जांच करने के लिए एक कप पानी लें। फिर उसमें गुड़ डाल लें। अगर गुड़ में किसी भी प्रकार की मिलावट की गई होगी तो गुड़ नीचे बैठ जाएगा। लेकिन अगर गुड़ शुद्ध होगा तो यह पानी में पूरी तरह से घुल जाएगा। (गुड़ में मिलावट कैसे करें चेक)

इसे ज़रूर पढ़ें-चलिए जानते हैं गुड़ से बनने वाली 5 तरह की सबसे फेमस रेसिपीज के बारे में

गुड़ खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • बाजार में मिलने वाला खुला गुड़ न खरीदें क्योंकि अक्सर देखा गया है कि इसमें ज्यादा मिलावट की जाती है।
  • सस्ते के चक्कर में न रहें। कोशिश करें कि किसी ब्रांडेड कंपनी का ही गुड़ खरीदें।
  • पैकेट पर लगे लेबल को पढ़ना न भूलें। इससे आपको पता चल जाएगा कि गुड़ में क्या-क्या मिलाया गया है।

आप इन गुड़ को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।