दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हर महीने तरह-तरह के महोत्सवों और कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यह महोत्सव सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला के विविध रंगों को प्रदर्शित करते हैं। इन आयोजनों की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बड़े-बड़े स्टार्स भी लोगों को मनोरंजन करने आते हैं। यह देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, जहां उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक, हस्तशिल्प, साहित्यिक चर्चाएं और विभिन्न टेस्टी व्यंजनों का भी आनंद लेने का अवसर मिलता है।
ट्यूलिप फेस्टिवल 2025
7 फरवरी 2025 से शुरू हुए ट्यूलिप फेस्टिवल में हर दिन भीड़ देखने को मिल रही है। यह उत्सव हर साल आयोजित होता है, जिसमें आपको रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों को देखने का मौका मिलता है। हर साल यह इसलिए आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों को ट्यूलिप फूलों की सुंदरता और विविधता के बारे में पता चले। ट्यूलिप उत्सव के तीसरे संस्करण में इस बार नीदरलैंड से फूल लाए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 325,000 ट्यूलिप फूल नीदरलैंड से लाए गए हैं। यहां लोग तस्वीरें करने आते हैं और रंग-बिरंगे फूलों का नजारा देखते हैं।यहदिल्ली के बेस्ट पार्कमें से एक है।
- कब तक चलेगा ट्यूलिप फेस्टिवल 2025- 23 फरवरी तक चलने वाला है।
- ट्यूलिप फेस्टिवल 2025 कहां आयोजित हो रहा है- यह फेस्टिवल चाणक्यपुरी में शांति पथ पर चल रहा है।
सूरजकुंड मेला 2025
फरीदाबाद में 7 फरवरी 2025 से सूरजकुंड मेला की शुरुआत हुई है। यह इस साल 38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला है। यह मेला अपनी कला, संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और मनोरंजन के लिए जाना जाता है। दिल्ली वालों को यहां पहुंचने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि मेट्रो से भी पहुंचना यहां आसान है। यहदिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- कब तक चलेगा सूरजकुंड मेला 2025- 23 फरवरी, 2025 तक चलेगा।
- सूरजकुंड मेला 2025 कहां आयोजित हो रहा है- दयाल बाग रोड, गांव लकरपुर, सूरजकुंड, फरीदाबाद, हरियाणा
- निकटतम मेट्रो स्टेशन बदरपुर (वायलेट लाइन) है।
इसे भी पढ़ें-Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद
अमृत उद्यान
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अमृत उद्यान भी 2 फरवरी 2025 से खुल गया है। पहले इस गार्डन को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम बदल गया। यह उद्यान लगभग 15 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आपको रंग-बिरंगे फूलों और हरा-भरा वातावरण देखने का मौका मिलेगा।
- अमृत उद्यान कब तक खुला रहेगा- 30 मार्च, 2025 तक खुला रहेगा।
- अमृत उद्यान कहां है- यह नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन परिसर में है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों