हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसी जगह है, जहां जाने के बाद आपको दिल्ली का कनॉट प्लेस याद आ जाएगा। यहां की सजावट और सफेद इमारतों की डिजाइन के बीच घूमने में आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप किसी विदेशी मार्केट में आ गए हैं। इस जगह को विदेशी लुक में तैयार किया गया और शॉपिंग के लिए एक से एक स्टोर खुले हुए हैं। यहां घूमने जा रहे लोगों को बैठने के लिए चेयर और पार्किंग की भी सुविधा मिलती है। इसलिए अपने पूरे परिवार के साथ यहां आप घंटों तक समय बिता सकते हैं। इस जगह का नाम World Street है, जहां लोग घूमने के लिए पूरे दिल्ली-एनसीआर से आते हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए क्या-क्या चीजें हैं, इसके बारे में हम आपको आज के इस आर्टिकल में बताएंगे।
फरीदाबाद में बच्चों के लिए बेस्ट जगह
यहां बिल्डिंग के आगे चलने पर आपको फॉरन जैसा अहसास होगा, क्योंकि कुर्सियां, लाइट और टेबल बिल्कुल एक अलग अहसास करवाते हैं। बच्चों के लिए यह जगह बेस्ट है, क्योंकि यहां अलग-अलग तरह के खेल खेलने को मिल जाएंगे।
बलून जंपिंग और मिकी माउस स्लाइड- छोटे बच्चों के साथ आ रहे हैं, तो उन्हें बैलून जंपिंग करवा सकते हैं। इसमें बच्चों को एक बड़े से गोल आकार के गुंबद में बहुत सारे गुब्बारे के साथ छोड़ दिया जाता है। इसमें वह स्प्रिंग वाले गद्दे पर कूदते हैं और गुब्बारों के साथ खेलते हैं।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा
कार, बाइक और फिश राइड
बच्चों को यहां लाइट वाली फिश राइड और कार राइड भी करवाई जाती है। 100 से 200 रुपये में आप बच्चों को 10 से 20 मिनट की राइड करवा सकते हैं। वीकेंड पर यहां ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए राइड लेने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।यहहरियाणा की सुंदर जगहोंमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-Faridabad के कपल्स को पार्टनर के साथ घूमने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, ये जगहें हैं बेस्ट
एयरप्लेन राइड और झूले
इस तरह की चीजें बच्चों को ज्यादा आकर्षित करती है। एयरप्लेन राइड आपको शहर में हर जगह देखने को नहीं मिलेगी। यह फरीदाबाद की ऐसी जगह है, जहां एक ही जगह पर बच्चों को तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।
बंजी जंपिंग
बच्चों के लिए बंजी जंपिंग का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि वीकेंड पर यहां बहुत बच्चे आते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चों को ऊंचाई से डर लगता है, तो इस तरह खेल न करवाएं।
पार्किंग की सुविधा
यहां पेड और फ्री दोनों पार्किंग की सुविधा मिलती है। लेकिन फ्री पार्किंग वाली जगह पर आपको मुश्किल से ही सीट मिलेगी। वीकेंड पर यहां कई लोगों को फ्री पार्किंग में गाड़ी लगाने के लिए जगह नहीं मिल पाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों