Leftover Poori: बची हुई पूरी से घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी डिश

बचे हुए किसी भी भोजन को फिर से इस्तेमाल करना एक शानदार तरीका है, नुकसान होने से बचाना। इसे आप समझदारी भी बोल सकते हैं या फिर अन्न के प्रति प्रेम भी बोल सकते हैं। कई बार घर में कुछ अधिक खाना बन जाने के बाद अलगे दिन फेंक देते हैं लेकिन, कई ऐसे भोजन भी है जिनका आप अनेकों तरह से टेस्टी डिश बनाने में फिर से उपयोग कर सकते हैं।
खैर, अगर आपके भी घर में कुछ अधिक ही पूरी बन गई है और बची हुई पूरी को फेंकने जा रही है, तो ज़रा रुकिए और इस लेख को पूरा पढ़िए। क्यूंकि, आज इस लेख में हम आपको बची हुई पूरी से कुछ टेस्टी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से कभी भी घर पर बना सकती हैं।
पकौड़े

सामग्री
बची हुई पूरी-10-12, नमक-स्वादानुसार, हल्दी-1/2 चम्मच, बेसन-1/2 कप, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-1 कप, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पूरी को छोटे-छोटे टुकड़ो में तोड़ कर किसी बर्तन में रख लीजिये।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में बेसन, हल्दी नमक, धनिया पाउडर और इलाइची पाउडर को डालकर अछे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस मिश्रण में प्याज को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिये।
- इसके बाद तैयार इस मिश्रण में पूरी को डाले और अच्छे से मिक्स करके पकौड़े के आकर में बनाकर रख लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करें और तैयार पकौड़े को सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।
- तैयार है टेस्टी पकौड़े सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:बची हुई मिठाई से घर पर आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी
हलवा

सामग्री
बची हुई पूरी-7-8, दूध-1 कप, चीनी-3 चम्मच, घी-2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्रायफ्रूट्स-1/2 कप
बनाने का तरीका
- पूरी का हवाला बनाने के लिए सबसे पहले पूरी को बारीक़ टुकड़ो में तोड़ कर अलग रख लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में घी और पूरी को डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर अच्छे से भून लीजिये।
- लगभग 5-6 मिनट बाद इसमें दूध के साथ चीनी को डाले और अच्छे से पका लीजिये।
- लगभग 6 मिनट पकाने के बाद इसमें ड्रायफ्रूट्स डाले और एक बार अच्छे से चलकर गैस को बंद कर दीजिये।
- टेस्टी हलवा तैयार है खाने के बाद सर्व करने लिए स्वीट डिश में।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों के मौसम में ट्राई करें इन लाजवाब नॉनवेज रेसिपी को
लड्डू

सामग्री
बची हुई पूरी-7-8, काजू पेस्ट-2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्रायफ्रूट्स-1/2 कप,दूध-1 कप, चीनी-3 चम्मच, घी-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पूरी को मिक्सर में डालकर बारीक़ पीसकर किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
- अब एक पैन को गरम करके उसमें पूरी को डालें और साथ में बाकि अन्य सामान भी डालकर दो से तीन मिनट पकाकर गैस को बंद कर दीजिये।
- अब इस मिश्रण में से लेकर छोटे-छोटे आकार में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये।
यक़ीनन इस लेख को पढ़ें के बाद अब आप बची हुई पूरी को फेंकने की जगह इन शानदार और लाजवाब रेसिपीज को घर पर एक बार ज़रूर ट्राई करना पसंद करेंगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.archanaskitchen.com,www.sharmispassions.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।