घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट Cheesy Maggie Pakoda

अगर आप घर पर टेस्टी और स्वादिष्ट पकौड़े बनाना चाहती हैं तो तैयार हो जाएं Cheesy Maggie Pakoda खाने के लिए  
Updated:- 2019-12-20, 09:00 IST
recipe of cheesy maggie pakoda

सर्दियों के मौसम में मैगी का स्‍वाद खाने में अलग ही अंदाज देता। अच्छा चलिए मैगी की बात नहीं करते हैं। हम आज पकौड़े की बात करते हैं। अब तो पकौड़े के आगे मैगी को आप भूल गए होंगे, हैं न। सर्दियों में पकौड़े खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। लेकिन कभी आपने चीजी मैगी पकौड़े का नाम सुना है, नहीं ना। तो फिर चलिए मैं आपको जानकरी देता हूं कि टेस्टी और गरमा-गरम चीजी मैगी पकौड़ा कैसे आराम से बना सकती है। लेकिन, इसे बनाने से पहले आपको इन सामानों को लेकर किचन में जाना होगा। तो तैयार हो जाए स्वादिष्ट से भरा गरमा-गरम चीजी मैगी पकौड़ा बनाने की विधि जानने के लिए-      

चीजी मैगी पकौड़ा रेसिपी Recipe card Recipe Card

इन सर्दियों में सिर्फ मैगी से काम चलाने से क्या फयदा, टेस्टी और स्वादिष्ट के लिए कुछ इस तरह बनाए चीजी मैगी पकौड़ा

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 500
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • मैगी नूडल्स-150 ग्राम
  • नमक-1/2 चम्मच
  • मिर्च पाउडर-2 चम्मच
  • मक्के का आटा- 2 चम्मच
  • पानी-हिसाब अनुसार
  • चीज- 1/2 क्यूब्स
  • 1/2- शिमला मिर्च
  • रिफाइन्ड ऑइल- 2 कप
  • टमाटर- 1/3
  • धनिया पत्ता- 1

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप एक हरी शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर काट लें। फिर एक कड़ाही में माध्यम आंच पर पानी गर्म करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आप मैगी को गर्म पानी में डालें और मैगी मसाला भी। मैगी को पकने दें और जब मैगी का पानी सूख जाए तो उसे दूसरे बर्तन में खाली कर लें।

  3. Step 3:

    अब आपको एक अन्य बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, चीज क्यूब्स, नमक और मिर्च पाउडर और आटा डालकर अच्छे से मिलाना होगा स्वादिष्ट पकौड़ी के लिए।

  4. Step 4:

    मिलाने के बाद पहले से पकी हुई मैगी डाले, और अच्छे से उसे मिलाए। मिलाने के बाद कड़ाही में माध्यम आंच पर तेल को गर्म करें और मैगी को पकौड़ी का शेप देकर तेल में डालिए।

  5. Step 5:

    अब आप इसे गोल्डन होने तक सेकें और जब गोल्डन हो जाए तो इसे कड़ाही से निकाल लें।

  6. Step 6:

    अब आप खाने के साथ सर्व करना है तो करें, या फिर चाय के साथ भी इसका मजा ले सकती है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।