बिना डिश वाश के भी चमक जाएंगे मिट्टी के बर्तन, ट्राई करें पंकज भदौरिया की यह ट्रिक

प्राचीन काल में खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का ही प्रयोग किया जाता था। मिट्टी के बर्तन शुद्ध माने जाते हैं और इनमे बना हुआ खाना लंबे समय तक खराब नहीं होता है। ऐसे में चूल्हे पर खान बनाते वक्त इन्हीं बर्तनों को इस्तेमाल किया जाता था। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बर्तन यूज हो रहे हैं, लेकिन आपने देखा होगा आजकल प्राचीन पद्धति को दोहराया जा रहा है। बाजारों में तरह-तरह के मिट्टी के बर्तन मिल रहे हैं। जिनको आप गैस पर रखकर खाना पका सकती हैं।
दरअसल, मिट्टी में बने हुए खाने में एक अलग ही स्वाद और सौंधी खुशबू आती है। जिसके चलते लोग इसमें बने खाने को खूब पसंद करते हैं। मिट्टी के बर्तनों में बना हुआ खाना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज शहरों में भी इसका खाना बनाने में खूब इस्तेमाल हो रहा है। आपको मिट्टी के तवे, कड़ाही, प्लेट, कटोरी और बोतल तक आज आसानी से मिल जाएगी। अब ये तो रही मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बर्तनों की सफाई करते वक्त भी सावधानी बरतने की जरुरत होती है। दरअसल, इन बर्तनों में पोरस क्ले होता है, जो कि केमिकल को एब्जॉर्ब कर लेता है। ऐसे में जब हम इसको लिक्विड डिश वाश से साफ करते हैं तो यह खराब होने लगता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बिना डिश वाश के मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका बताएंगे। जिसको शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है।
ऐसे साफ करें मिट्टी के बर्तन
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर गैस पर रखना है।
- पानी गर्म होने के बाद उसमें कुछ नींबू की पतली स्लाइस काटकर दें।
- इससे बर्तन की पूरी चिकनाई ऊपर आ जाएगी। अब इस पानी को फेंक दीजिए।
- अब इसमें आप एक चम्मच नमक और चावल का आटा डालें।
- फिर हल्का पानी डालकर स्क्रबर की मदद से रगड़ कर साफ कर लें।
- इसके बाद नल के नीचे पानी की मदद से बर्तन धुल लें।
- आखिर में किसी सूखे कपड़े की मदद से अच्छी तरह पोंछ दें ताकि उसमें पानी न रह जाए।
ये भी पढ़ें: मिट्टी के बर्तन को इस्तेमाल करते वक्त न करें ये गलतियां
मिट्टी के गीले बर्तन में फंगस लगने से ऐसे बचाएं

- मिट्टी का बर्तन धो लेने के बाद इसको कपड़े से पोंछने के बाद भी कुछ देर सुखाने रखें। दरअसल, गीला रखने से उसमें फंगस लग सकती है।
- इसके लिए आपको बर्तन सूख जाने पर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा, नमक और सफेद विनेगर डालना है।
- अब इन सभी चीजों को सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से रगड़कर चारों ओर घुमाएं।
- इसके बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछकर धूप में सुखाएं और फिर रखें।
ये भी पढ़ें: मिट्टी के बर्तन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Instagram/MasterChef Pankaj Bhadouria
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।