बेस्ट हैं Modular Kitchen के ये लेटेस्ट डिजाइंस, कम जगह में भी मिलेगा लग्जरी और स्पेशियल लुक

Stylish Modular Kitchen Designs: छोटे घरों में किचन को कैसे बनाएं और क्या करें? इसे लेकर अक्सर दिक्कत आती है, लेकिन सही तरीके और मॉडर्न टेक्निक तरीका लगाए , जो कम स्पेस में भी लग्जरी किचन बना सकती हैं। आज के समय में मॉड्यूलर किचन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। यह किचन न केवल आपके घर के कम स्पेस को पूरी तरह इस्तेमाल में लाता है बल्कि फाइव-स्टार और लग्जरी लुक भी देते हैं।
अगर आपका घर छोटा है और आप किचन के लेटेस्ट डिजाइंस सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। यहां हम आपके लिए कुछ कमाल के ऐसे ट्रेंडी मॉड्यूलर किचन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम जगह में भी आपको जबरदस्त स्पेस और स्टाइल देंगे।
एल-शेप्ड किचन डिजाइन (L-Shaped Kitchen Layout Modular Kitchen Design)

छोटे घरों के लिए एल-शेप्ड मॉड्यूलर किचन डिजाइन बेस्ट और पॉपुलर है। इसमें किचन के दो कोने की दीवारों का इस्तेमाल करके पूरा सेटअप तैयार किया जाता है। इससे रसोई के बीच का हिस्सा पूरी तरह खाली रहता है, जिससे काम करने में आसानी होती है। इस डिजाइन में आप सिंक, स्टोव और फ्रिज को एक सही दूरी पर सेट कर सकते हैं, जिससे खाना बनाते समय आपको ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ती और किचन काफी खुला-खुला नजर आता है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस
स्ट्रेट या पैरेलल किचन डिजाइन (Straight or Parallel Kitchen Modular Kitchen Design)

अगर आपके घर में किचन के लिए संकरी या लंबी जगह है, तो स्ट्रेट या पैरेलल किचन डिजाइन परफेक्ट है। पैरेलल किचन में आमने-सामने की दो दीवारों पर प्लेटफॉर्म और कैबिनेट्स बनाए जाते हैं। छोटे स्पेस के लिए यह डिजाइन बहुत कारगर है क्योंकि इसमें एक तरफ आप खाना बनाने और सिंक का एरिया रख सकते हैं, तो दूसरी तरफ ओवन, फ्रिज या मिक्सर जैसे अप्लायंसेज को सेट कर सकते हैं। इससे कम जगह का भी शत-प्रतिशत इस्तेमाल हो जाता है।
टॉल कैबिनेट्स और वर्टिकल स्टोरेज (Tall Cabinets & Vertical Storage Modular Kitchen Design)

फर्श पर जब जगह कम हो, तो दीवारों का इस्तेमाल करना चाहिए। छोटे मॉड्यूलर किचन में वर्टिकल स्टोरेज यानी छत तक छूने वाले कैबिनेट्स बनवाने चाहिए। इसमें आप नीचे और ऊपर की दीवारों पर स्मार्ट दराजें बनवा सकते हैं। जो सामान रोज इस्तेमाल नहीं होता, उसे आप ऊपर के कैबिनेट्स में रख सकते हैं। इससे काउंटर टॉप हमेशा खाली और साफ रहता है, जिससे किचन को एक बेहद स्लीक और लग्जरी लुक मिलता है।
पुल-आउट पैनट्री और कॉर्नर यूनिट्स (Pull-out Pantry & Intelligent Corner Units Modular Kitchen Design)

मॉड्यूलर किचन की खासियत इसके स्मार्ट इन-बिल्ट फीचर्स हैं। छोटे किचन में अक्सर कोनों की जगह बेकार चली जाती है। इसके लिए आप मैजिक कॉर्नर या एल-शेप बास्केट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आसानी से घूमकर बाहर आ जाती हैं। इसके अलावा, पतली जगहों के लिए पुल-आउट पैनट्री बहुत काम आती हैं, जिनमें आप मसालों के डिब्बे, सॉस की बोतलें और छोटे-मोटे डिब्बे बहुत ही कम जगह में सलीके से रख सकती हैं।
लाइट कलर्स और प्रोफाइल लाइटिंग (Light Colors & Seamless Lighting Modular Kitchen Design)

छोटे किचन को बड़ा और स्पेशियस दिखाने में रंगों और रोशनी का बहुत बड़ा हाथ होता है। अपने मॉड्यूलर किचन के लिए हमेशा हल्के रंग जैसे व्हाइट, ऑफ-व्हाइट, क्रीम, या पेस्टल शेड्स चुनें। इसके साथ ही, कैबिनेट्स के नीचे प्रोफाइल एलईडी लाइट्स लगवाएं। यह काउंटर टॉप पर सीधी रोशनी देती हैं जिससे खाना बनाना आसान हो जाता है। रात के समय यह लाइटिंग पूरे किचन को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen में अलग सी चमक लगाएंगे Cup Rack के ये डिजाइंस, साथ ही मिलेगा यूनिक और ट्रेंडी लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Cedit- Pinterest
- मॉड्यूलर किचन के लिए कौन सा मटेरियल सबसे बेस्ट है?
- किचन में पानी और नमी का काम ज्यादा होता है, इसलिए कैबिनेट्स के अंदरूनी ढांचे के लिए कमर्शियल प्लाईवुड बोर्ड सबसे बेस्ट हैं। ये पानी और दीमक से खराब नहीं होते।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।